फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar Politics Shahabuddin Wife Hena Shahab May Leave Lalu Prasad Yadav Party RJD News In Hindi

Bihar: आरजेडी को अलविदा कहने की तैयारी में शहाबुद्दीन की पत्नी हिना शहाब, जल्द ले सकती हैं बड़ा फैसला

Mon, 27 Jun 2022 10:27 AM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: संजीव कुमार झा Updated Mon, 27 Jun 2022 10:27 AM IST
सार

दिवंगत पूर्व सांसद शहाबुद्दीन की मौत के बाद से उनके परिवार की राजनीतिक पकड़ कम होती दिखाई दे रही है। राष्ट्रीय जनता दल में न उनकी पत्नी और न ही बेटे को कोई महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गई है। 

विज्ञापन
Bihar Politics Shahabuddin Wife Hena Shahab May Leave Lalu Prasad Yadav Party RJD News In Hindi
हिना शहाब - फोटो : Social media

विस्तार

बिहार के सिवान से दिवंगत पूर्व सांसद और आरजेडी नेता शहाबुद्दीन की पत्नी हिना शहाब जल्द ही राष्ट्रीय जनता दल को अलविदा कह सकती हैं। हिना ने कहा है कि फिलहाल वह किसी भी पार्टी में नहीं हैं और बिहार में मौजूदा राजनीतिक हालात को देखते हुए आगे का फैसला लेंगी।  उन्होंने कहा कि मेरे पति मो. शहाबुद्दीन नहीं रहें, लेकिन उनकी कमी को पूरा करने का हर संभव कोशिश जरूर करूंगी। हिना ने कहा कि फिलहाल मैं बिहार से बाहर हूं और एक महीने बाद लौटूंगी और सभी लोगों से मिलकर समीक्षा करूंगी। बताया जा रहा है कि हिना को राज्यसभा का टिकट नहीं मिलने से उनके समर्थकों में आरजेडी के खिलाफ काफी आक्रोश है। ऐसे में समर्थकों की भावनाओं का ख्याल रखते हुए वह कोई बड़ा निर्णय ले सकती हैं।

विज्ञापन


हिना शहाब जल्द कोई फैसला लें: नजरे आलम
वहीं इस मामले पर ऑल इंडिया मुस्लिम बेलदारी कारवां के राष्ट्रीय अध्यक्ष नजरे आलम ने बताया कि हिना शहाब से हर तरह के राजनीतिक मुद्दों पर चर्चा की गईं।  उन्होंने कहा कि मो. शहाबुद्दीन की राजनीतिक हत्या की गई है। शहाबुद्दीन के जाने के बाद से उनके परिवार को निशाना बनाने की कोशिश की जा रही है जिसे हमलोग बर्दाश्त नहीं करेंगे। उन्होंने कहा कि हमलोग आयरन लेडी हिना शहाब से मिलकर उनके हर राजनीतिक फैसले में साथ देने का फैसला लिया है। उन्होंने कहा कि अब ठोस निर्णय लेने का समय आ गया है। हिना शहाब फैसला लें और मैदान में आएं, जिसकी जितनी भागीदारी है, उसकी उतनी हिस्सेदारी होगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed