फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar politics rjd lalu prasad yadav jagdanand singh resignation Tejashwi Yadav tej pratap yadav updates

बिहार: ..तो क्या सच में जगदानंद सिंह ने राजद प्रदेश अध्यक्ष से दिया था इस्तीफा?, जानें लालू से चंद मिनटों की बात में कैसे हो गए 'रिचार्ज'

Sun, 11 Jul 2021 02:32 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: प्रशांत कुमार Updated Sun, 11 Jul 2021 02:32 PM IST
विज्ञापन
सार
बिहार में राजद प्रदेश अध्यक्ष जगदानंदन सिंह की सभी पार्टी में अच्छी पहुंच हैं। बीते दिनों जगदानंदन सिंह के इस्तीफे की खबर से पार्टी में सियासी भूचाल मच गया। तेजस्वी यादव ने आनन-फानन में लालू यादव को यह बात कही, जिसके बाद लालू ने हालात को संभाल लिया। 
loader
Bihar politics rjd lalu prasad yadav jagdanand singh resignation Tejashwi Yadav tej pratap yadav updates
लालू प्रसाद यादव

विस्तार

राष्ट्रीय जनता दल में मची सियासी हलचल के बीच लालू यादव ने हालात को संभाल लिया। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, बिहार प्रदेश आरजेडी के अध्यक्ष जगदानंद सिंह पार्टी छोड़ दिए थे, लेकिन लालू यादव उन्हें मनाने में कामयाब हो गए, जिसके बाद पार्टी के अंदर जारी खींचतान खत्म हो गया। तेजप्रताप से अनबन के बाद  बीते शुक्रवार को जगदानंद सिंह ने प्रदेश अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया था। इसके बाद पार्टी में सियासी भूचाल मच गया। आनन फानन में यह बात दिल्ली में स्वास्थ्य लाभ कर रहे लालू प्रसाद तक पहुंची,  जिसके बाद समय रहते लालू प्रसाद यादव ने हस्तक्षेप किया और उन्हें पद पर बने रहने के लिए मना लिया।



मामला 9 जुलाई का है। अचानक खबर फैली कि आरजेडी के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह ने प्रदेश अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया है और अब वह पार्टी कार्यलाय भी नहीं जाएंगे, लेकिन आरजेडी ने तत्काल उनके इस्तीफे से इनकार किया। जब तक मीडिया आरजेडी कार्यालय पहुंची, जगदानंद सिंह वहां आकर प्रदेश अध्यक्ष की कुर्सी पर विराजमान हो चुके थे।


इस्तीफे की खबर पर खुलकर नहीं बोले जगदानंदन सिंह
इस्तीफे की खबर को लेकर जब मीडिया ने उनसे पूछा तो वह स्पष्ट जवाब नहीं दिए। उन्होंने कहा कि ऐसे बचकाने सवालों का जवाब देना मैं सही नहीं समझता। ऐसे में उन्होंने अपने इस्तीफे की खबर की पुष्टि नहीं की तो की तो स्पष्ट तार पर खंडन भी नहीं किया। लिहाजा इस मामले में संशय  बरकरार रहा।

तेज प्रताप और जगदानंद के बीच रहे हैं कड़वे रिश्ते
बता दें कि लालू के बड़े बेटे तेज प्रताप और जगदानंद सिंह से कड़वे रिश्ते समय-समय पर सार्वजनिक होते रहे हैं। ज्यादा दिन नहीं हुए, जब तेज प्रताप ने पिता लालू प्रसाद यादव की जेल से रिहाई के लिए पोस्ट कार्ड अभियान चलाया था। तब भी उन्होंने जगदानंद सिंह पर इसमें रुचि नहीं लेने का आरोप लगाया था।  

आरजेडी के 25वें स्थापना दिवस समारोह में तेज प्रताप यादव ने जगदानंद सिंह पर सार्वजनिक टिप्पणी की थी। बताया जाता है कि जगदानंद सिंह इससे नाराज थे। हालांकि, तेज प्रताप यादव ने जगदानंद सिंह को अभिभावक बताते हुए उनकी नाराजगी की बात को बेबुनियाद बताया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

Followed