फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar Politics News Vijay Sinha Statement on Tejashwi Yadav Tenure Bridges Collapsed Incidents in Bihar

पुल पर पॉलिटिक्स: लालू ने घेरा तो विजय सिन्हा ने किया पलटवार, बोले- तेजस्वी के कार्यकाल में गजब की धांधली हुई

Sat, 06 Jul 2024 05:33 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आरा Published by: शबाहत हुसैन Updated Sat, 06 Jul 2024 05:33 PM IST
सार

Bihar: बिहार के डिप्टी सीएम विजय सिन्हा समीक्षा बैठक करने आरा पहुंचे। बैठक में आरा सांसद समेत कई जनप्रतिधि और कई अधिकारी शामिल हुए। आरा समाहरणालय में हुई बैठक 3 घंटे तक चली, जिसमें सभी विभागों के कार्यों की समीक्षा डिप्टी सीएम विजय सिन्हा द्वारा की गई।

विज्ञापन
Bihar Politics News Vijay Sinha Statement on Tejashwi Yadav Tenure Bridges Collapsed Incidents in Bihar
डिप्टी सीएम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राज्य के उप मुख्यमंत्री सह भोजपुर जिला प्रभारी विजय कुमार सिन्हा प्रभारी मंत्री बनने के बाद शनिवार को पहली बार आरा पहुंचेंगे। इस दौरान जिले की समस्याओं और समाधान के लेकर विभिन्न विभागों के साथ समीक्षा बैठक की।

विज्ञापन


बैठक से पूर्व शहर के वीर कुंवर सिंह पार्क में मौजूद बाबू वीर कुंवर सिंह की प्रतिमा, भीम राव अंबेडकर की प्रतिमा समेत कई महापुरुषों के प्रतिमा पर डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने माल्यर्पण किया। बैठक के बाद मीडिया से बात करते हुए उपमुख्यमंत्री ने बताया कि सभी विभागों के कार्यों की समीक्षा की गई है। कई विभागों में बेहतर कार्य देखने को मिले है, इसके अलावे ट्रांसफर-पोस्टिंग के बाद आये नए अधिकारियों को अलग से टास्क दिया गया है।
विज्ञापन


वहीं बिहार में गिरते पुलों पर लालू यादव लगातार एनडीए सरकार को घेर रहे हैं, इस सवाल का जवाब देते हुए उपमुख्यमंत्री ने कहा कि लालू प्रसाद यादव पहले बताये कि उनके पुत्र के कार्यकाल में किये गए पुल निर्माण में क्यों धांधली की गई। पहले उसका जवाब लालू यादव दें। गिरते पुलों पर उनके कार्यकाल में किसी पर कार्रवाई क्यों नहीं हुई। लेकिन इस बार मुख्यमंत्री नीतीश कुमार लगातर कार्रवाई कर रहे हैं। पुलों के बेहतर रख रखाव के लिए रणनीति भी बनाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं आरजेडी के स्थापना दिवस के मौके पर लालू यादव ने तेजस्वी को पार्टी की कमान देने की बात बोली है, इस सवाल के जवाब में उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा ने दिया कि लालू जी कितने बार कमान देंगे। एक बार खेल का कमान दिए तो फेल कर गए। सदन में चले थे खेला करने तो झमेला में पड़ गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed