फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar Politics : JDU party cm nitish kumar MLC Ghulam Gaus meets RJD party Lalu Yadav

Bihar Politics: सीएम नीतीश की पार्टी जदयू के MLC पहुंचे लालू यादव के पास; गुलाम गौस ने मुलाकात की बताई वजह

Mon, 31 Mar 2025 02:34 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Mon, 31 Mar 2025 02:34 PM IST
सार

Bihar : जदयू के एमएलसी राबड़ी आवास पहुंचे। यह खबर ऐसे फैल गई जैसे जंगल में आग लग गई हो। राजनीतिक गलियारों में पार्टी बदलने की चर्चाएं  जोर-शोर से शुरू हो गई है। 

विज्ञापन
Bihar Politics : JDU party cm nitish kumar MLC Ghulam Gaus meets RJD party Lalu Yadav
जदयू एमएलसी गुलाम गौस - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

राजनीतिक महकमे में पिछली बार सरकार के सहयोगी दल और विधायकों के इधर-उधर जाने की चर्चाएं जोरों पर थी। वह मकर संक्रांति का समय था। उस समय एनडीए के सहयोगी और चिराग पासवान के चाचा पशुपति पारस अंधेरे में लालू प्रसाद यादव से मिलने गये थे। खेमा बदलने की चर्चा इसलिए होने लगी थी क्यों कि पशुपति पारस पिछले दरवाजा से राबड़ी आवास प्रवेश किये थे। ठीक उसी तरह की चर्चा आज फिर उस समय होने लगी, जब जदयू एमएलसी गुलाम गौस राबड़ी आवास पहुँच गये और लालू प्रसाद यादव के साथ-साथ राबड़ी देवी से भी मुलाकात की। जी हां वह जदयू के एमएलसी गुलाम गौस हैं, जिन्होंने आज राबड़ी आवास में लालू यादव से मुलाकात की है। उनकी इस मुलाकात के अब कई मायने निकाले जा रहे हैं।

विज्ञापन


यह खबर भो पढ़ें -Mubarak Eid Mubarak : धूमधाम से मनाया जा रहा ईद, सीएम ने दी बधाई, कहा- आपसी प्रेम एवं भाईचारा के साथ मनायें
विज्ञापन

 

राबड़ी आवास पर जदयू एमएलसी गुलाम गौस राष्ट्रीय जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू यादव से मुलाकात किये। बातचीत भी हुई। लालू प्रसाद यादव से मिलकर जब गुलाम गौस बाहर निकले तो पत्रकारों ने इस मुलाक़ात के मतलब पूछने लगे। तब गुलाम गौस ने जवाब देते हुए कहा कि इस मुलाकात के राजनीतिक मायने न निकालें जाएं। उन्होंने कहा कि मेरा यहां आना और लालू प्रसाद यादव से मिलना कोई नयी बात नहीं है। लेकिन ईद के बहाने गुलाम गौस का राबड़ी आवास आना और लालू यादव से मुलाकात करना फिलहाल  चर्चा का विषय बन गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed