फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar: Policemen doing duty at CM Nitish Kumar program were hit by a bike, Many Policemen injured

Bihar: सीएम नीतीश के कार्यक्रम में ड्यूटी कर रहे पुलिसकर्मियों को बाइक ने मारी टक्कर, थानेदार समेत तीन घायल

Fri, 17 Jan 2025 03:45 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Fri, 17 Jan 2025 03:45 PM IST
सार

फतुहा थाना अध्यक्ष रूपक कुमार अंबुज ने बताया कि मुख्यमंत्री का काफिला गुजर रहा था। इसे लेकर पुलिस कर्मी ड्यूटी में तैनात थे। अचानक अनियंत्रित बाइक ने ठोकर मार दी, जिससे पुलिसकर्मी घायल हो गए। उनका इलाज चल रहा है। 

विज्ञापन
Bihar: Policemen doing duty at CM Nitish Kumar program were hit by a bike, Many Policemen injured
हादसे में चोटिल हुए पुलिसकर्मी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री ड्यूटी के दौरान एक अनियंत्रित बाइक ने पुलिसकर्मियों को टक्कर मार दी। इसमें थानेदार समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में फतुहा थाने के सबइंस्पेक्टर सत्येंद्र कुमार सिंह और नदी थाना अध्यक्ष राजू कुमार को गंभीर चोटें आईं। वहीं महिला दरोगा अंजलि कुमार बाल-बाल बच गई। सत्येंद्र कुमार सिंह को इलाज के लिए NMCH रेफर किया गया है। पुलिस ने बाइक सवार को खदेड़ कर पकड़ लिया और मामले की जांच में जुट गई है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, मुख्यमंत्री बख्तियारपुर में एक कार्यक्रम में शरीक होने गए थे। वापसी के दौरान फतुहा फोरलेन पर रेल ओवर ब्रिज के पास दनियावां के ओर से आ रहा बाइक को ड्यूटी में तैनात पुलिस कर्मी द्वारा रोकने का प्रयास किया गया। इसमें अनियंत्रित बाइक ने दो पुलिस कर्मी को चपेट में ले लिया। दोनों पुलिसकर्मी गंभीर रूप से धायल हो गए। लेकिन अन्य पुलिसकर्मियों ने खदेड़ कर दोनों बाइक सवार को पकड़ कर लिया और थाने ले आई। इस घटना में फतुहा थाना के सबइंस्पेक्टर सत्येंद्र कुमार सिंह को इस घटना में बाया हाथ फ्रैक्चर कर गया है जो अभी इलाजरत है। वहीं नदी थाना अध्यक्ष राजू कुमार को गंभीर चोटे आई है।
विज्ञापन


पुलिस ने दोनों युवक को पकड़ कर थाने ले आई है। युवक की पहचान हिलसा के कौशिक नगर का रहने वाला अजीधी कुमार एवं गौरव कुमार है। फतुहा थाना अध्यक्ष रूपक कुमार अंबुज ने बताया कि मुख्यमंत्री का काफिला गुजर रहा था जिसे लेकर पुलिस कर्मी ड्यूटी में तैनात थे तभी अनियंत्रित बाइक ने ठोकर मार दिया जिससे पुलिसकर्मी घायल हो गए हैं, साथ ही नदी थाना अध्यक्ष राजू कुमार को भी चोटे आई है। बाइक सवार युवकों को थाना लाया गया है। पुलिस  कार्रवाई में जुटी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed