फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   bihar police vehicle collision one killed mob attacks over alcohol suspicion

Bihar News : बिहार पुलिस की गाड़ी से टक्कर में एक की मौत, गुस्साई भीड़ का हमला; शराब के शक में कर रहे थे पीछा

Fri, 11 Jul 2025 02:34 PM IST
आशुतोष प्रताप सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गयाजी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गयाजी Published by: आशुतोष प्रताप सिंह Updated Fri, 11 Jul 2025 02:34 PM IST
सार

गयाजी जिले के इमामगंज के कोठी थाना क्षेत्र में शुक्रवार को पुलिस पेट्रोलिंग वाहन की टक्कर से एक ग्रामीण देवबली उर्फ बाबू चौधरी की मौत हो गई। पुलिस शराब तस्करी के शक में उसका पीछा कर रही थी, तभी वह बाइक से गिर  गयाजी और पीछे से आ रही पुलिस गाड़ी ने उसे कुचल दिया।
 

विज्ञापन
bihar police vehicle collision one killed mob attacks over alcohol suspicion
मौके पर मौजूद लोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार


विज्ञापन
गयाजी जिले के इमामगंज प्रखंड अंतर्गत कोठी थाना क्षेत्र में शुक्रवार की दोपहर पुलिस पेट्रोलिंग वाहन की टक्कर से एक ग्रामीण की मौत हो गई। मृतक की पहचान मेघास्थान गांव निवासी देवबली उर्फ बाबू चौधरी (40) के रूप में हुई है। घटना के बाद इलाके में तनाव फैल  गयाजी और आक्रोशित ग्रामीणों ने पुलिस वाहन में आग लगा दी तथा सड़क जाम कर बवाल मचा दिया।

शराब के शक में पीछा कर रही थी पुलिस
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, देवबली गांव के पास स्थित एक ईंट भट्ठा के समीप खड़ा था, तभी कोठी थाना की पुलिस पेट्रोलिंग के लिए वहां पहुंची। पुलिस को शक हुआ कि वह शराब लेकर जा रहा है, जिसके बाद पुलिसकर्मियों ने उसका पीछा किया। भागने के दौरान देवबली बाइक समेत असंतुलित होकर गिर  गयाजी। इसी बीच पीछे से आ रही पुलिस की गाड़ी ने उसे टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: बिहार के 1.11 करोड़ लोगों के खाते में पेंशन की राशि ट्रांसफर, जानिए, सीएम नीतीश कुमार ने क्या कहा
विज्ञापन
विज्ञापन


गुस्साए लोगों का हंगामा, पुलिस वाहन में लगाई आग
घटना की खबर फैलते ही ग्रामीण बड़ी संख्या में मौके पर जमा हो गए और गुस्से में आकर पुलिस वाहन को आग के हवाले कर दिया। ग्रामीणों ने पथराव भी किया, जिसमें दो पुलिसकर्मी घायल हो गए। दोनों घायल पुलिसकर्मियों का स्थानीय स्तर पर इलाज कराया  गयाजी है।


शव के साथ ग्रामीण डटे, पुलिस कर रही समझाने की कोशिश
घटना के बाद ग्रामीणों ने शव को सड़क पर रखकर जाम लगा दिया और आरोपी पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की मांग करने लगे। कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित करने की कोशिश की जा रही है। पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने का प्रयास कर रही है।

पुलिस की सफाई, जांच जारी
कोठी थानाध्यक्ष संजीत कुमार ने बताया कि पुलिस टीम शराब तस्करी की आशंका पर देवबली का पीछा कर रही थी, तभी यह हादसा हुआ। उन्होंने कहा कि मामले की जांच की जा रही है और दोषियों पर कार्रवाई की जाएगी। घटनास्थल पर स्थिति फिलहाल तनावपूर्ण लेकिन नियंत्रण में है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed