{"_id":"651107a522b73f9a570b7603","slug":"bihar-police-student-kidnapped-in-patna-rs-20-lakh-ransom-demanded-from-father-bihar-police-2023-09-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar Police : पटना में छात्र का अपहरण, पिता से मांगे 20 लाख रुपए फिरौती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar Police : पटना में छात्र का अपहरण, पिता से मांगे 20 लाख रुपए फिरौती
Mon, 25 Sep 2023 09:38 AM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण
Updated Mon, 25 Sep 2023 09:38 AM IST
सार
Kidnaping in Patna : सीएम नीतीश कुमार कहते हैं कि बिहार में लॉ एंड ऑर्डर कायम है इसके बावजूद दरभंगा में बीती देर रात 2 वर्षीय बच्चे को अपराधी ले भागे और अब पटना में 11वीं के छात्र का अपहरण हो गया। अपराधियों ने उसके पिता से 20 लाख की फिरौती मांगी है।
विज्ञापन
अपहृत छात्र अली असगर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
पटना में 15 वर्ष के एक छात्र के अपहरण का मामला दर्ज हुआ है। अपहरणकर्ताओं ने छात्र को अगवा कर फिरौती के रूप में वापसी के लिए 20 लाख रुपए रकम की फिरौती मांगी है। घटना के बाद छात्र के पिता ने पटना के बहादुरपुर थाने में अपने बेटे के अपहरण का मामला दर्ज कराया है। मामला दर्ज होते ही पुलिस के वरीय अधिकारियों के निर्देश के बाद एक टीम गठन कर अपहरणकर्ताओं से छात्र के मुक्ति के लिए छापेमारी शुरू कर दी गयी है। अपहृत युवक की पहचान पूर्णिया निवासी मोहम्मद अजीम असगर का 15 वर्षीय पुत्र अली असगर है जो पटना के बहादुरपुर थाना अंतर्गत न्यू अजीमाबाद कॉलोनी में रहकर पढ़ाई करता है।
विज्ञापन
मैसेज कर मांगे 20 लाख रुपये
घटना के संबंध में अली असगर के पिता मोहम्मद अजीम ने पुलिस को बताया कि उसके मोबाइल पर एक मैसेज आया, जिसमें उनके पुत्र को अगवा कर लेने की बात बात बताई गई थी। अपहरणकर्ताओं ने मैसेज से असगर की रिहाई के एवज में 20 लाख रुपए की मांग की है। घटना के बाद छात्र के परिजनों के बीच दहशत का माहौल बन गया है। मैसेज पढ़ने के बाद उनके पिता पूर्णिया से रविवार को देर रात पटना पहुंचे और बहादुरपुर थाने में मामला दर्ज कराया।
विज्ञापन
पुलिस ने कहा- मामला संदिग्ध
अपहरण का मामला दर्ज होते उच्च अधिकारियों के निर्देश पर मामले की छानबीन शुरू कर दी गई, लेकिन पुलिस इस मामले को संदेहास्पद बता रही है। ऐसा कहने के पीछे पुलिस का तर्क यह है कि 16 सितंबर को असगर अपने घर पूर्णिया गया था। पूर्णिया से लौट कर आने के बाद वह अपने रूम पर नहीं गया। पुलिस का कहना है कि 22 सितंबर के सीसीटीवी का लोकेशन खंगालने के बाद उसका लोकेशन गांधी मैदान के आसपास बताया गया था। जब गांधी मैदान के आसपास उसके मोबाइल का लोकेशन देखा गया तो उसमें उसके कुछ दोस्त नजर आए। पुलिस का कहना है कि अपहरण के 5 दिन के बाद फिरौती मांगने का मामला कुछ संदेहास्पद प्रतीत होता है। फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन