{"_id":"682d9e3ac036d6c4cb0ba9eb","slug":"bihar-police-policeman-posted-at-shastri-nagar-police-station-in-patna-arrested-while-taking-bribe-vigilance-2025-05-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar Police: पुलिस मुख्यालय के बगल वाले थाने का ASI घूस लेते रंगेहाथ धराया, इस चीज के लिए ले रहा था रिश्वत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar Police: पुलिस मुख्यालय के बगल वाले थाने का ASI घूस लेते रंगेहाथ धराया, इस चीज के लिए ले रहा था रिश्वत
Wed, 21 May 2025 03:04 PM IST
आदित्य आनंद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: आदित्य आनंद
Updated Wed, 21 May 2025 03:04 PM IST
सार
Bihar News: आरोपी पुलिसकर्मी महिला से रिश्वत मांग रहा था। महिला ने पुलिसकर्मी से कहा कि उसके पास इतने पैसे नहीं है, वह कहां से लाएगी? फिर आरोपी पुलिसकर्मी ने महिला की बात नहीं मानी। इसके बाद महिला ने निगरानी में शिकायत की तो ऐसा हुआ..
विज्ञापन
निगरानी की टीम ने एएसआई अजीत कुमार सिंह को गिरफ्तार कर लिया।
- फोटो : सोशल मीडिया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ निगरानी अन्वेषण ब्यूरो ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस मुख्यालय के बगल वाले थाने में तैनात सहायक अवर निरीक्षक (ASI) को घूस लेते रंगे हाथ पकड़ लिया है। निगरानी की टीम ने ASI अजीत कुमार सिंह को 50 हजार रुपये रिश्वत लेते पटना के महुआ बाग शिव मंदिर के पास से गिरफ्तार किया है। टीम अजीत कुमार सिंह से पूछताछ के बाद उसे विशेष न्यायलय में पेश करेगी।
विज्ञापन
केस से नाम हटाने के लिए मांगी थी रिश्वत
बताया जा रहा है कि पटना के राजा बाजार समनपुरा इलाके के निवासी नूरजहां ने 17 फरवरी को निगरानी में ASI अजीत कुमार सिंह के खिलाफ शिकायत दर्ज की थी। इसमें उन्होंने आरोप लगाया था कि शास्त्रीनगर थाने में दर्ज एक केस में मेरे बेटे का नाम हटाने के लिए अजीत कुमार सिंह ने 50 हजार रिश्वत मांगी थी। इस शिकायत के सत्यापन करवाया गया। इसमें अजीत कुमार सिंह पर लगे आरोप सही पाए गए। इसके बाद निगरानी के डीएसपी पवन कुमार-1 के नेतृत्व में एक धावादल का गठन किया गया।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: सीतामढ़ी जेल में कैदी की मौत पर बवाल
विज्ञापन
अब तक इतनी राशि बरामद
धावादल ने अजीत कुमार सिंह को पकड़ने के लिए जाल बिछाया। इसके बाद जैसे ही अजीत कुमार सिंह रिश्वत लेने लगे, वैसे ही निगरानी ने उसे दबोच लिया। निगरानी के अनुसार इस साल भ्रष्टाचार के विरूद्ध यह 30वीं प्राथमिकी दर्ज करने की कार्रवाई है। इस वर्ष का यह 23वां ट्रैप है, जिसमें कांड दर्ज कर कुल 25 अभियुक्तों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया जा चुका है। अब तक रिश्वत की कुल बरामद राशि 8,36,000 रुपये बरामद की गई है।