Bihar: गणतंत्र दिवस पर पूर्णिया में फहराया गया पाकिस्तान का झंडा, जांच में जुटी पुलिस
पुलिस के मुताबिक, एक मस्जिद से सटे एक घर में पाकिस्तान का झंडा फहराया हुआ पाया गया। पुलिस ने आगे बताया कि घर के मालिक की पहचान मुबारकदीन के रूप में हुई है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गणतंत्र दिवस को मौके पर गुरुवार को बिहार के पूर्णिया जिले के मधुबनी सिपाही टोला में कथित तौर पर एक पाकिस्तानी झंडा फहराया गया। यह जानकारी स्थानीय पुलिस ने दी। पुलिस ने कहा कि इस घटना से स्थानीय लोगों में खलबली मच गई।
पुलिस के मुताबिक, एक मस्जिद से सटे एक घर में पाकिस्तान का झंडा फहराया हुआ पाया गया। पुलिस ने आगे बताया कि घर के मालिक की पहचान मुबारकदीन के रूप में हुई है। एसएचओ मधुबनी पवन चौधरी ने कहा कि इस मुद्दे पर एसडीओ पूर्णिया के साथ चर्चा की गई है।
एसएचओ ने कहा कि हम घर पर पाकिस्तान का झंडा फहराए जाने की सूचना मिलने पर तुरंत पहुंचे। झंडे को हटा दिया गया है। इस मामले को एसडीओ पूर्णिया के समक्ष उठाया गया। उन्होंने कहा कि सभी आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।