फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar Police on the target of Maoists : large number of container bombs and detonators recovered

Bihar : पुलिस टीम को उड़ाने की तैयारी कर रहे थे माओवादी; एक ही जगह 49 कंटेनर बम और 11 डेटोनेटर जमा थे

Mon, 22 May 2023 07:59 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज डेस्क , अमर उजाला, औरंगाबाद
न्यूज डेस्क , अमर उजाला, औरंगाबाद Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Mon, 22 May 2023 07:59 PM IST
सार

बिहार में माओवादी पुलिस टीम को उड़ाने की तैयारी कर रहे थे लेकिन पुलिस ने माओवादियों के मंसूबों पर पानी फेर दिया। इस दौरान पुलिस ने 49 कंटेनर बम, 11 डेटोनेटर, नवसली साहित्य समेत आतंक के अन्य सामानों को जब्त किया है। 

विज्ञापन
Bihar Police on the target of Maoists : large number of container bombs and detonators recovered
घटनास्थल से बरामद कंटेनर बम, डेटोनेटर, नवसली साहित्य समेत आतंक के अन्य सामान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार के अति नक्सल प्रभावित जिले में माओवादी पुलिस टीम को उड़ाने की तैयारी कर रहे थे लेकिन पुलिस ने माओवादियों के द्वारा घटना को अंजाम देने से पहले ही उनके मंसूबों पर पानी फेर दिया। औरंगाबाद की पुलिस ने स्पेशल सर्च ऑपरेशन के दौरान माओवादियों के 49 कंटेनर बम, 11 डेटोनेटर, नवसली साहित्य समेत आतंक के अन्य सामानों को जब्त कर लिया है। इस बात की जानकारी पुलिस उपाधीक्षक नभ वैभव ने ऑपरेशन में सफलता मिलने के बाद दी।
विज्ञापन

 

Bihar Police on the target of Maoists : large number of container bombs and detonators recovered
पुलिस उपाधीक्षक नभ वैभव - फोटो : अमर उजाला
सुरक्षा बलों पर हमला करने की थी तैयारी
पुलिस उपाधीक्षक नभ वैभव ने बताया कि खुफिया इनपुट मिला कि मदनपुर थाना क्षेत्र में चकरबंधा के जंगल एवं आसपास के इलाके में नक्सलियों द्वारा सुरक्षा बलों पर हमला करने की तैयारी की जा रही है। यह सूचना मिलते ही पुलिस हरकत में आई और इस सूचना के आधार पर पुलिस कप्तान स्वपना गौतम मेश्राम के नेतृत्व में स्पेशल ऑपरेशन शुरू किया गया। अपर पुलिस अधीक्षक(अभियान) मुकेश कुमार के नेतृत्व में 205 कोबरा वाहिनी, सीआरपीएफ की 47वीं वाहिनी तथा स्थानीय पुलिस की संयुक्त टीम चकरबंधा के जंगली इलाके में गोबरदाहा, गंजनिया, बथान एवं आसपास के क्षेत्रों में नक्सलियों के विरूद्ध संयुक्त सर्च अभियान चलाया गया। इस दौरान पुलिस ने भारी मात्रा में विस्फोटक सामग्री बरामद किया जिसे पुलिस ने विनष्ट कर दिया।

भारी मात्रा में बम और आपत्तिजनक सामान बरामद
पुलिस उपाधीक्षक नभ वैभव ने इस संबंध में बताया कि ऑपरेशन में दो-दो किलो के 49 कंटेनर बम, 110 मीटर कोर्डेक्स वायर, 11 कॉमर्शियल इलेक्ट्रिक डेटोनेटर, एक प्रेशर मैकेनिज्म, एक पुल मैकेनिज्म, 13 पावर सोर्स एवं नक्सली साहित्य तथा कई आपत्तिजनक कागजात बरामद हुए हैं। पुलिस का कहना है कि इस छापेमारी अभियान के फलस्वरूप नक्सलियों का मनोबल काफी गिरा है। साथ ही यह भी कहा कि नक्सली गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए  नक्सलियों के विरूद्ध संयुक्त सर्च अभियान लगातार जारी रहेगा।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed