{"_id":"644149fc4b2fd2537d068fdc","slug":"bihar-police-officers-transfer-bps-officer-transfer-in-bihar-new-postings-for-bps-police-officers-2023-04-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar Police Transfer : बिहार पुलिस सेवा के 11 अफसरों का फिर तबादला, जानें अब कौन कहां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar Police Transfer : बिहार पुलिस सेवा के 11 अफसरों का फिर तबादला, जानें अब कौन कहां
Thu, 20 Apr 2023 07:49 PM IST
कुमार जितेंद्र ज्योति
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: कुमार जितेंद्र ज्योति
Updated Thu, 20 Apr 2023 07:49 PM IST
सार
DSP and SDPO Transfer in Bihar : बिहार सरकार के गृह विभाग ने बुधवार के बाद गुरुवार को फिर एक बार बिहार पुलिस सेवा के अफसरों के तबादलों की नई सूची जारी की। गुरुवार को 11 अफसरों का तबादला हुआ। बुधवार को बिहार पुलिस सेवा के 19 अफसरों का तबादला हुआ था।
विज्ञापन
बिहार पुलिस
- फोटो : Social Media
विस्तार
बिहार सरकार के गृह विभाग ने बुधवार के बाद गुरुवार को फिर एक बार बिहार पुलिस सेवा के अफसरों के तबादलों की नई सूची जारी की। गुरुवार को 11 अफसरों का तबादला हुआ। बुधवार को बिहार पुलिस सेवा के 19 अफसरों का तबादला हुआ था। अनुमंडल पुलिस अधिकारी और पुलिस उपाधीक्षकों की यह पोस्टिंग अगले आदेश तक जारी रहेगी।
विज्ञापन
गया, राजगीर, वैशाली ओर पटना में इनकी पोस्टिंग
पदस्थापन की प्रतीक्षा में रहे मनीष कुमार सिन्हा को विशेष कार्यबल का अपर पुलिस अधीक्षक बनाया गया है। आतंकवाद निरोधक दस्ता के अपर पुलिस अधीक्षक रवीश कुमार को गया का अपर पुलिस अधीक्षक बनाया गया है। अपराध अनुसंधान विभाग में अपर पुलिस अधीक्षक (कमजोर वर्ग) मदन कुमार आनंद को आर्थिक अपराध इकाई में अपर पुलिस अधीक्षक की भूमिका दी गई है। सीवान सदर के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अशोक कुमार आजाद को बिहार पुलिस अकादमी राजगीर में पुलिस उपाधीक्षक की जिम्मेदारी दी गई है। रेल पुलिस उप-महानिरीक्षक कार्यालय के पुलिस उपाधीक्षक (प्रशासन) जय प्रकाश सिंह को वैशाली में पुलिस उपाधीक्षक रक्षित बनाया गया है। पदस्थापन की प्रतीक्षा कर रहे मुकुल परिमल पांडे को रेल का पुलिस उपाधीक्षक बनाया गया है।
विज्ञापन
भागलपुर, सुपौल के अलावा पटना में इनकी पोस्टिंग
गया में वजीरगंज के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अजय कुमार सिंह को भागलपुर में नाथनगर स्थित सीटीएस का पुलिस उपाधीक्षक बनाया गया है। पूर्णिया सदर के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सुरेंद्र कुमार सरोज को बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस 12 भीमनगर सुपौल में पुलिस उपाधीक्षक बनाकर भेजा गया है। बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस (महिला) सासाराम के पुलिस उपाधीक्षक दिलीप कुमार को आर्थिक अपराध इकाई बिहार के पुलिस उपाधीक्षक की जिम्मेदारी दी गई है। अपराध अनुसंधान विभाग में पुलिस उपाधीक्षक विनीता सिन्हा को आर्थिक अपराध इकाई में पुलिस उपाधीक्षक की भूमिका दी गई है। बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस 15 भीमनगर सुपौल के पुलिस उपाधीक्षक दिलीप कुमार झा को बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस 13 दरभंगा का पुलिस उपाधीक्षक बनाया गया है।
विज्ञापन