फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar police investigation after dead body recovered in hotel, jharkhand man plan to visit Delhi from patna

Bihar News : झारखंड से जाना था दिल्ली, पटना के होटल में फंदे से लटका मिला; हत्या या सुसाइड... जांच रही पुलिस

Thu, 14 Dec 2023 08:28 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Thu, 14 Dec 2023 08:28 PM IST
सार

Bihar : 23 साल का युवक अपने घर में यह कहकर निकला था कि कमाने के लिए दिल्ली जा रहा हूं। घर के लोग खुश थे उसके इस अच्छे पहल से, लेकिन उन्हें क्या पता कि उनका बेटा दिल्ली नहीं बल्कि अंतिम सफ़र तय करने निकल पड़ा है। एक फोन ने उनके सपने को चकनाचूर कर दिया।

विज्ञापन
Bihar police investigation after dead body recovered in hotel, jharkhand man plan to visit Delhi from patna
जांच में जुटी पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजधानी पटना के अति व्यस्त इलाके के एक होटल से झारखंड के युवक का शव पंखे से झूलता हुआ बरामद हुआ है। घटना की सूचना मिलते ही होटल परिसर में अफरातफरी का माहौल हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए पीएमसीएच अस्पताल में भेज दी। मृतक की पहचान देवघर निवासी महेश्वर शर्मा के पुत्र बासुकी नाथ शर्मा (23) के रूप में की गई है। घटना कोतवाली थाना क्षेत्र की है।

विज्ञापन


परिजनों ने कहा कमाने के लिए जा रहा था दिल्ली 
पुलिस का कहना है कि झारखंड के देवघर निवासी बासुकीनाथ शर्मा पटना से दिल्ली जाने के लिए 10 दिसंबर को होटल में अपना कमरा बुक कराया था।  गुरुवार की शाम कमरे से काफी महक आने के बाद होटल प्रबंधक ने इसकी सूचना कोतवाली थाने को दी। सूचना मिलने पर कोतवाली थाने की पुलिस ने जब होटल के उस कमरे के पास पहुंची तब कमरा अंदर से बंद था। मजबूरन पुलिस के द्वारा कमरे का दरवाजा तोड़ा गया। दरवाजा टूटते ही पुलिस जैसे ही अंदर घुसी, बासुकी नाथ शर्मा का शव पंखे से झूलता हुआ दिखा।
विज्ञापन


होटल में बताया घुमने आये हैं पटना 
घटना के संबंध में इस मामले को लेकर कोतवाली थानाध्यक्ष संजीत कुमार ने बताया कि प्रथम दृश्यता में मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। उन्होंने बताया कि युवक के बैग से मिले साक्ष्य के आधार पर युवक की पहचान की गई। फिर उसके परिजनों से भी बात हुई। परिजनों का कहना है कि वासुकीनाथ शर्मा घर में यह कहकर निकला था कि मैं कमाने के लिए दिल्ली जा रहा हूं जबकि होटल के रजिस्टर में घुमने की बात का जिक्र किया गया है। कोतवाली थानाध्यक्ष संजीत कुमार ने बताया कि युवक की शादी नहीं हुई है। उसके पास से कोई सुसाइडल लेटर भी बरामद नहीं हुआ है, लेकिन उसके पॉकेट से एक एंड्राइड मोबाइल बरामद हुआ है जो फिलहाल बंद है। मोबाइल चार्ज होने के और लॉक खुलने के बाद इस मामले से पर्दा उठा सकता है। फ़िलहाल उसके नंबर को खंगाला जा रहा है ताकि इस मामले की जांच पूरी हो सके।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed