फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar police facing law and order issue after murder in patna, gandhi maidan patna traffic jam on main road

Bihar News : युवक की हत्या के बाद पटना में जाम, गांधी मैदान जाने वाले रास्ते पर आगजनी कर प्रदर्शन कर रहे लोग

Fri, 08 Dec 2023 12:41 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Fri, 08 Dec 2023 12:41 PM IST
सार

Patna News : दानापुर से पटना के गांधी मैदान जाने वाली मुख्य सड़क पर आगजनी के साथ जाम कर भारी हंगामा चल रहा है। एक युवक की मौत से गुस्साए लोग पुलिस के खिलाफ सड़क पर भड़ास निकाल रहे हैं। बंद पड़े मिल परिसर में युवक का शव बरामद हुआ है।

विज्ञापन
Bihar police facing law and order issue after murder in patna, gandhi maidan patna traffic jam on  main road
घटना के विरोध में प्रदर्शन करते लोग। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पटना के दानापुर में अपराधियों ने एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने युवक की लाश को नासरीगंज के एक बंद पड़े प्लास्टिक फैक्ट्री से बरामद किया था। शुक्रवार को युवक की पहचान पटना के दीघा निवासी विनय राय के पुत्र अमित कुमार के रूप में हुई। शव की पहचान होते ही गांव के लोग उग्र हो गए। लोगों ने पटना गांधी मैदान मार्ग को जामकर जमकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन कर रहे लोग अपराधियों के गिरफ्तारी की मांग करने लगे। इससे आम लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। 
विज्ञापन


बता दें कि गुरुवार को दानापुर की पुलिस ने नासरीगंज के बंद पड़े एक प्लास्टिक फैक्ट्री से एक युवक का शव बरामद किया था। युवक की हत्या गोली मारकर कर दी गई थी। काफी प्रयास के बावजूद भी युवक की पहचान नहीं हो सकी। पुलिस ने युवक की पहचान के लिए आसपास के थाना सहित सोशल मीडिया के माध्यम से युवक का फोटो प्रकाशित किया।
विज्ञापन


 

Bihar police facing law and order issue after murder in patna, gandhi maidan patna traffic jam on  main road
अमित कुमार की फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला

बुधवार से लापता था अमित
वहीं, दूसरी तरफ पटना के दीघा निवासी विनय राय का पुत्र अमित कुमार बुधवार के दिन से लापता था। अमित कुमार के परिजनों का यह मानना है कि अमित कुमार के दोस्त उसे बुला कर ले गए थे। उसके बाद से वह अपने घर नहीं पहुंचा। इसे लेकर अमित कुमार के परिजनों ने दीघा थाने में अमित के दोस्त पर अमित को लापता करने का आरोप लगाया। बताया जा रहा है कि इस मामले में पुलिस ने अमित कुमार के एक साथी को थाना लाकर उस गहराई से पूछताछ की तो उन्होंने अमित के हत्या की बात स्वीकार लिया। पूछताछ के क्रम में उसने स्पष्ट किया कि अमित कुमार की हत्या गोली मारकर कर दी गई है और उसके शव को दानापुर के नासरीगंज स्थित एक बंद पड़े फैक्ट्री में फेंक दिया गया है। अमित के दोस्त के इस बयान के बाद दानापुर में युवक के शव की पहचान का मामला खुलासा हो गया। इसके बाद गुस्साए लोगों ने गांधी मैदान दानापुर मार्ग को आगजनी कर जमकर प्रदर्शन किया। दानापुर थाना प्रभारी सम्राट दीपक ने बताया कि पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है। हत्या का कारण पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि गिरफ्तार युवक से पूछताछ की जा रही है। पूछताछ के बाद ही पूरा मामला स्पष्ट हो पाएगा कि अमित कुमार के दोस्त ने उसकी हत्या किस परिस्थिति में और क्यों की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed