फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar Police disclosed the kidnapping case within 12 hours, ransom of Rs 60 lakh was demanded in Siwan

Bihar : जिस होटल में मिली लड़की, वह 15 दिन के लिए उसी के नाम था बुक; 60 लाख की फिरौती के लिए अपहरण का खेल

Tue, 31 Oct 2023 05:31 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीवान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीवान Published by: आदित्य आनंद Updated Tue, 31 Oct 2023 05:31 PM IST
सार

अपराधी ने मैसेज कर कहा कि अगर तुम चालाकी करोगे तो तुम्हारी बेटी की हत्या कर दी जाएगी। पिता यह सब देखकर काफी घबरा गए और नगर थाना की पुलिस से न्याय की गुहार लगाई। पुलिस ने छापेमारी कर लड़की को बरामद कर लिया।

विज्ञापन
Bihar Police disclosed the kidnapping case within 12 hours, ransom of Rs 60 lakh was demanded in Siwan
पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सीवान में जिस लड़की का अपहरण हुआ था, उसे पुलिस ने 12 घंटे के अंदर बरामद कर लिया। अपराधियों ने लड़की के पिता के नंबर पर कॉल कर 60 लाख रुपये की फिरौती मांगी थी। सीवान एसपी ने विशेष टीम का गठन कर छापेमारी की और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। मामले में सीवान एसडीपीओ फिरोज आलम ने प्रेस वार्ता कर बताया कि जैसे ही लड़की के पिता के द्वारा अपहरण की सूचना हम लोगों को मिली। एसपी शैलेश कुमार सिन्हा ने एक टीम गठित कर कार्रवाई शुरू की, जिसमें 12 घंटे के भीतर अपह्रत  लड़की को बरामद कर दिया गया है। फिलहाल पूछताछ की जा रही है। लड़की बहुत ज्यादा घबराई हुई है। बहुत कुछ नहीं बता रही है प्रथम दृष्टि से लड़की काफी शातिर लग रही है। मामले में आगे की कार्रवाई चल रही है। 

विज्ञापन


विज्ञापन


₹60 लाख फ़िरौती की मांग की मांग की
बताया जाता है कि 30 अक्टूबर 2023 को रात्रि 9 बजे पुलिस को सूचना मिली कि डीएवी मोड़ से अपह्रत लड़की कॉलेज घर से क्लास करने आई थी, तभी उसका अपहरण कर लिया गया। इसपर लड़की की पिता ने नगर थाने में आवेदन दिया। कुछ समय बाद एहसान उल हक के मोबाइल पर मैसेज भेजकर अपराधियों ने ₹60 लाख फ़िरौती की मांग की मांग की। इसकी सूचना पुलिस को देने पर जान से लड़की को मार देने की धमकी दी गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पिता से न्याय की गुहार लगाई पिता ने
अपराधी ने मैसेज कर कहा कि अगर तुम चालाकी करोगे तो तुम्हारी बेटी की हत्या कर दी जाएगी। पिता यह सब देखकर काफी घबरा गए और नगर थाना की पुलिस से न्याय की गुहार लगाई। पुलिस ने छापेमारी कर लड़की को बरामद कर लिया। इस मामले में पुलिस अधिकारी ने बताया कि प्रथम दृष्टि से लड़की का ही चाल लग रही है। क्योंकि, लड़की जहां से बरामद हुई है वहां पिछले 15 दिन से उसके नाम से रूम बुक है और रोज घर चली जाती थी लेकिन 30 तारीख को वह घर नहीं गई। उसी के नंबर से उसके पिता के नंबर पर ₹60 लाख फिरौती की मांग करते हुए इसकी हत्या की धमकी दी गई थी जिसके बाद पुलिस ने उसे बरामद कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed