फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar Police: Criminal Saroj Rai killed in encounter, STF and Haryana Police joint operation; Sitamarhi News

Encounter In Gurugram: दो लाख का इनामी बदमाश मुठभेड़ में ढेर, बिहार और गुरुग्राम क्राइम ब्रांच ने की कार्रवाई

Fri, 29 Nov 2024 08:40 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीतामढ़ी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीतामढ़ी Published by: आदित्य आनंद Updated Fri, 29 Nov 2024 08:40 AM IST
सार

वैज्ञानिक अनुसंधान के दौरान बिहार पुलिस को पता चला कि कुख्यात सरोज राय हरियाणा में छिपा है। पुलिस ने हरियाणा पुलिस की मदद से उसे मानेसर में ढूंढ निकाला। गिरफ्तार करने पहुंची तो वह गोलीबारी करने लगा। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने उसे मार गिराया।

विज्ञापन
Bihar Police: Criminal Saroj Rai killed in encounter, STF and Haryana Police joint operation; Sitamarhi News
अपराध (सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सीतामढ़ी का कुख्यात अपराधी सरोज राय पुलिस एनकाउंटर में मारा गया। उस पर दो लाख रुपये का इनाम था। हरियाणा के मानेसर में बिहार एसटीएफ और हरियाणा पुलिस की टीम ने संयुक्त रूप से कार्रवाई कर उसे मार गिराया। हालांकि, इस दौरान एसटीएफ का एक जवान भी घायल हो गया है। सरोज पर दो दर्जन से ज्यादा आपराधिक मामले दर्ज थे। हाल में ही सरोज राय ने रून्नीसैदपुर के जदयू विधायक पंकज कुमार मिश्रा से रंगदारी मांगने और पैसा नहीं देने पर विधायक और उनके परिवार की हत्या की धमकी दी थी। इसके बाद से पुलिस उसकी तलाश कर रही थी। 

विज्ञापन


हत्या, रंगदारी समेत 30 से अधिक मामले दर्ज
कुख्यात सरोज राय सीतामढ़ी के महिन्दवारा थाना क्षेत्र के बतरौली गांव का निवासी था। उसके खिलाफ सीतामढ़ी जिले के विभिन्न थानों में हत्या, रंगदारी और आर्म्स एक्ट जैसे 30 से अधिक संगीन मामले दर्ज है। जनवरी 2019 में सरोज के गुर्गे के पास से एके-56 जैसे घातक हथियार बरमाद किया गया था। इसी एके-56 से सरोज राय और उसके शार्गिदों को महिन्दवारा थाना क्षेत्र के कुंडल में सड़क निर्माण कर रही कंपनी के मुंशी की हत्या कर दी थी। घटना के बाद पुलिस ने एके-56 बरामद किया और सरोज राय को बिहार एसटीएफ की मदद से नागालैंड भागने के दौरान पूर्णिया से गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन


पकड़ने वालों को दो लाख का इनाम देती पुलिस
बताया जा रहा है कि 2014 में शहर के बड़े दवा व्यवसायि यतींद्र खेतान की रंगदारी नहीं देने पर हत्या की थी। इसके बाद पहली बार वह अधिक सुर्खियों में आया था। उससे भी पहल यह रंगदारी नहीं देने वाले आधा दर्जन व्यवसायियों को अपने गोली का निशाना बना चुका था। बिहार पुलिस टीम लगातार सरोज की तलाश में छापेमारी अभियान चला रही थी। जब वह नहीं मिला तो पुलिस ने पहले 50 हजार इनाम रखा। फिर इनाम की राशि बढ़ाकर दो लाख तक कर दी। इसके बाद से सरोज राय बिहार से बाहर के राज्यों में छिप-छिपकर रहने लगा। इसी बीच पुलिस को वैज्ञानिक अनुसंधान के दौरान पता चला कि वह हरियाणा में छिपा है। पुलिस ने हरियाणा पुलिस की मदद से उसे मानेसर में ढूंढ निकाला। गिरफ्तार करने पहुंची तो वह गोलीबारी करने लगा। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने उसे गोली मार दी। इस दौरान एक जवान भी घायल हो गया। पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed