फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar Police : After Killer Mother in bihar news, today murder of a child by father in news, loss of anger

Bihar News : कल मां ने ले ली जान, आज पिता ने दो माह के बच्चे को मार डाला; इस बार प्यार नहीं, तकरार है वजह

Thu, 09 Nov 2023 06:13 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गया Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Thu, 09 Nov 2023 06:13 PM IST
सार

Murder of Innocent Child : बिहार में कल एक मां ने बाहर वाले के प्रेम में पड़कर अपने ही तीन बच्चों पर धारदार हथियार से वार किया, जिसमें दो साल के एक बच्चे की तत्काल मौत हो गई। अब एक ऐसा ही हत्यारा पिता सामने आया है। मरने वाला फिर दो माह का बच्चा है।

विज्ञापन
Bihar Police : After Killer Mother in bihar news, today murder of a child by father in news, loss of anger
थाने पर पुछताछ करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जन्म देने वाली मां ने बिहार मेंं दो साल के बच्चे की जान ले ली थी। अब बिहार में ही एक पिता ने अपने दो माह के बच्चे की जान ले ली है। नया मामला गया जिले के गरारू थाना क्षेत्र का है। पति-पत्नी में झंझट के दरम्यान पिता के गुस्से का शिकार बच्चा हो गया।

विज्ञापन


पति-पत्नी के बीच हुआ था झगड़ा 
घटना गुरुआ थाना क्षेत्र के मंडा पंचायत अंतर्गत चेंई गांव की है। चेंई गांव निवासी उज्जवल कुमार दांगी का उसकी पत्नी नेहा कुमारी से मामूली विवाद हुआ। इसके बाद उज्जवल ने गुस्से में पहले अपनी पत्नी नेहा को जमकर पीटा और फिर अपने दो माह के मासूम पुत्र अयांश कुमार को जमीन पर पटक दिया, जिससे बच्चे की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। घटना के संबंध में ग्रामीणों का कहना है कि उज्जवल अपनी पत्नी से झगड़ा करने के दौरान अपने दो माह के मासूम बेटे को जमीन पर पटक दिया। इस घटना को देखकर घर के अन्य परिजन उसे इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गये, जहां चिकित्सकों ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई।
विज्ञापन


बेटे की हत्या के बाद पिता ने की आत्महत्या की कोशिश 
 ग्रामीणों का कहना है कि घटना के बाद उज्जवल कुमार दांगी खुद घर में घुसकर फांसी लगाकर आत्महत्या करने की कोशिश करने लगा, लेकिन परिवार के अन्य सदस्यों ने उसे देख लिया और शोर मचाने लगे। इसके बाद वहां मौजूद लोगों ने उज्जवल को घर से खींचकर बाहर निकाला। इस घटना के बाद से उज्जवल की पत्नी को रो-रोकर बुरा हाल है। नेहा थाना परिसर में पुलिस के समक्ष बार-बार बेहोश हो जा रही थी और परिवार के अन्य सदस्य उसे संभालने में जुटे हुए थे। घटना के संबंध में थानाध्यक्ष अनिल कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed