{"_id":"63ef101147be6899de07e577","slug":"bihar-pickup-overturned-in-rohtas-many-dead-including-female-devotees-one-and-a-half-dozen-injured-2023-02-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar: रोहतास में पिकअप पलटी, महिला श्रद्धालु समेत तीन की मौत, बच्चा सहित करीब डेढ़ दर्जन लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar: रोहतास में पिकअप पलटी, महिला श्रद्धालु समेत तीन की मौत, बच्चा सहित करीब डेढ़ दर्जन लोग घायल
Fri, 17 Feb 2023 10:56 AM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतास
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतास
Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण
Updated Fri, 17 Feb 2023 10:56 AM IST
सार
रोहतास में जलाभिषेक के लिए गुप्ता धाम जाने के क्रम में पिकअप वैन पानी भरे खाई में गिर गई जिसमें दो महिला सहित तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि बच्चा और महिला समेत करीब डेढ़ दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए। घटना चेनारी थाना क्षेत्र के गाय घाट के पास की है।
विज्ञापन
Bihar: रोहतास में पिकअप पलटी, महिला श्रद्धालु समेत तीन की मौत, डेढ़ दर्जन घायल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रोहतास में जलाभिषेक के लिए गुप्ता धाम जाने के क्रम में पिकअप वैन पानी भरे खाई में गिर गई जिसमें पिकअप पर सवार दो महिला सहित तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि बच्चा और महिला समेत करीब डेढ़ दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए। घटना चेनारी थाना क्षेत्र के गाय घाट के पास की है। मृतकों की पहचान मटरा देवी, कांति देवी तथा पिकअप वैन चालक मिट्ठू कुमार के रूप में की गई है।
विज्ञापन
शिवरात्रि को जलाभिषेक करने जा रहे थे गुप्ताधाम
बताया जाता है कि काराकाट के गोरारी थाना क्षेत्र के गेरा-चांदी गांव से एक पिकअप पर सवार 23 श्रद्धालु चेनारी थाना क्षेत्र के गुप्ता धाम के लिए शिवरात्रि को जलाभिषेक के लिए जा रहे थे। तभी चेनारी थाना क्षेत्र के गाय घाट के पास कैमूर पहाड़ी से पिकअप वैन अनियंत्रित होकर पानी भरे खाई में गिर गई। इस घटना में पिकअप पर सवार दो महिला सहित तीन लोगों की मौत हो गई। जबकि करीब डेढ़ दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को चेनारी पीएचपी में भर्ती कराया गया लेकिन 8 लोगों की स्थिति गंभीर होने की वजह से उन्हें सासाराम सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन