फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar: People troubled by floods in many areas of Muzaffarpur; Schools also closed; bagmati river, rain

Bihar: नेपाल में लगातार बारिश से बागमती उफान पर, मुजफ्फरपुर के इस इलाके में बाढ़ से लोग परेशान; स्कूल भी बंद

Fri, 09 Aug 2024 08:43 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर Published by: आदित्य आनंद Updated Fri, 09 Aug 2024 08:43 AM IST
सार

बागमती नदी के जलस्तर में काफी तेजी से बढ़ोतरी हो रही है। अब इसकी वजह से कटरा प्रखंड में प्रखंड कार्यालय को जोड़ने वाले पीपापुल के दोनों तरफ बाढ़ का पानी चढ़ गया है। बकुची सहित कई इलाके में पानी बढ़ने से लोगों की आवागमन बाधित हो गया है।

विज्ञापन
Bihar: People troubled by floods in many areas of Muzaffarpur; Schools also closed; bagmati river, rain
स्कूल में घुसा बाढ़ का पानी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नेपाल और तराई क्षेत्र में लगातार हुई बारिश का असर अब बिहार की नदियों में दिखने लगा है। उत्तर बिहार के कई जिले से होकर बहने वाली बागमती नदी भी उफान पर आ गई है, जिसका असर मुजफ्फरपुर के कटरा प्रखंड औराई प्रखंड और गायघाट प्रखंड में देखने को मिला है। नदी के उफान पर आने से कई गांव में बाढ़ का पानी घुस गया। यही नहीं बल्कि बागमती नदी के जलस्तर बढ़ने के बाद आधा दर्जन स्कूल में घुसा बाढ़ का पानी आने से बच्चों का पठन-पाठन बाधित हो गया है। इसके बाद से ग्रामीणों में दहशत बन गया है। बागमती भी खतरे के निशान के पास है लेकिन लगातार पानी बढ़ी तो लोगों की समस्या बढ़ जाएगी।

विज्ञापन


विज्ञापन

Bihar: People troubled by floods in many areas of Muzaffarpur; Schools also closed; bagmati river, rain
घर में घुसा बाढ़ का पानी। - फोटो : अमर उजाला
पीपापुल के दोनों तरफ बाढ़ का पानी चढ़ गया है
बागमती नदी के जलस्तर में काफी तेजी से बढ़ोतरी हो रही है। अब इसकी वजह से कटरा प्रखंड में प्रखंड कार्यालय को जोड़ने वाले पीपापुल के दोनों तरफ बाढ़ का पानी चढ़ गया है। बकुची सहित कई इलाके में पानी बढ़ने से लोगों की आवागमन बाधित हो गया है। इसके कारण से लोगो की दूसरे रास्ते से प्रखंड कार्यालय और मुख्यालय आना पड़ रहा है। इसके ही साथ इलाके में कई घर में भी बाढ़ का पानी घुस चुका है। लोग दहशत में है। स्कूलों के क्लास में भी पानी घुस गया जिसके कारण से बच्चों की छुट्टी कर दी गई थी।

 

Bihar: People troubled by floods in many areas of Muzaffarpur; Schools also closed; bagmati river, rain
खेतों में लगा बाढ़ का पानी। - फोटो : अमर उजाला
बाढ़ का पानी स्कूलों के आधा दर्जन कक्षा में घुस गया
बताया जा रहा है इस इलाके यह चौथी बार ऐसा हुआ है। हर तरफ बाढ़ का पानी ही पानी देखने को मिल रहा है। दर्जनों लोगों के घर में पानी घुस गया। पहले की तुलना में इस बार अधिक क्षेत्र बाढ़ की चपेट में हैं। कटरा प्रखंड के नवादा गांव के स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय के शिक्षक शोभित आर्य ने बताया कि बागमती नदी के जलस्तर में लगातार इजाफा से बाढ़ का पानी स्कूलों के आधा दर्जन कक्षा में घुस गया।। बच्चों की सेहत, स्वास्थ्य और सुरक्षा को देखते हुए छुट्टी कर दी गई है। अब बाढ़ का पानी घटने के बाद स्कूल में पठन-पाठन का कार्य शुरू होगा। औराई प्रखंड की सीओ मधुमिता कुमारी ने बताया कि बागमती नदी का जल स्तर तेजी से बढ़ा है। इस वजह से कई इलाके में बाढ़ का पानी ने प्रवेश कर दिया है। कई घरों में बाढ़ का पानी आ गया है। जल स्तर में भी वृद्धि हुई है। हम अलर्ट पर हैं और हालात पर नजर बनाए हुए है। कुछ स्कूल में पानी आने से छुट्टी कर दी गई थी। मामले में आगे की कार्रवाई चल रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed