फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar: People's lives saved by donating blood; Senior IAS said – Blood donation is a unique step

Bihar: दो साल में 10,598 यूनिट ब्लड से 7376 लोगों की जिंदगी बची; सीनियर आईएएस बोले- रक्तदान एक अद्वितीय कदम

Sun, 25 Feb 2024 06:15 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Sun, 25 Feb 2024 06:15 PM IST
सार

वैष्णो देवी सेवा समिति परिवार द्वारा बताया कि इन दो वर्षों में ब्लड सेंटर द्वारा 7959 रक्तदाताओं के सहयोग से कुल 10,598 यूनिट रक्त प्राप्त किया गया। कुल 7,376 लाभार्थियों तक इस रक्त को पहुंचाया गया।

विज्ञापन
Bihar: People's lives saved by donating blood; Senior IAS said – Blood donation is a unique step
मानवता की सेवा में रक्तदान एक अद्वितीय कदम है। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मां ब्लड सेंटर के द्वितीय स्थापना दिवस कार्यक्रम का आयोजन दरियापुर पटना स्थित ब्लड सेंटर परिसर में किया गया। इस मौके पर विगत दो वर्षों में निरंतर रक्तदान करने वाले रक्तवीरों, रक्त वीरांगनाओं के साथ साथ ब्लड सेंटर के संचालन में अभिन्न योगदान करने वालों को सम्मानित किया गया। मां वैष्णो देवी सेवा समिति परिवार द्वारा बताया कि इन दो वर्षों में ब्लड सेंटर द्वारा 7959 रक्तदाताओं के सहयोग से कुल 10,598 यूनिट रक्त प्राप्त किया गया। कुल 7,376 लाभार्थियों तक इस रक्त को पहुंचाया गया। उन्होंने बताया कि मानवता की सेवा के इस मुहीम में राज्य सरकार के सहयोग के बिना ऐसा करना संभव नहीं था।

विज्ञापन


मानवता की सेवा में रक्तदान एक अद्वितीय कदम
औषधि नियंत्रक उदय शंकर ने कहा कि मां ब्लड सैंटर की व्यवस्था देखने के बाद में अभिभूत हूं और यह सुनिश्चित करूंगा कि अन्य ब्लड सेंटर भी इसी प्रकार सुव्यवस्थित हो। भवन निर्माण विभाग के सचिव कुमार रवि ने कहा कि मानवता की सेवा में रक्तदान एक अद्वितीय कदम है और मैं इस कार्य की तहे दिल से सराहना करता हूं।
विज्ञापन


रक्तदान के प्रति लोगों की सोच में सकारात्मक बदलाव आ रहा
कृषि एवं परिवहन विभाग, सचिव, संजय कुमार अग्रवाल ने अपने संबोधन में कहा कि बतौर जिला पदाधिकारी पटना मैंने कई अवसरों पर रक्त की कमी एवं इससे होने वाली परेशानियों को करीब से देखा और रक्तदान करने को प्रेरित करने के लिए अथक प्रयास किया। मुझे प्रसन्नता है कि रक्तदान के प्रति लोगों की सोच में सकारात्मक बदलाव आ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कार्यों के साथ मेरा जुड़ाव इसके स्थापना के पूर्व से रहा है
कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे सहकारिता विभाग के अपर मुख्य सचिव दीपक कुमार सिंह ने कहा कि मां ब्लड सेंटर के कार्यों के साथ मेरा जुड़ाव इसके स्थापना के पूर्व से रहा है। मैं उनके इस पहल का मार्गदर्शक कम और सहभागी अधिक रहा हूं। मुझे पूरी उम्मीद है कि मानवता की सेवा का उनका यह सिलसिला निरंतर चलता रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed