फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar Patna district administration allows 16 more private hospitals to open Covid-19 wards

बिहार: पटना जिला प्रशासन ने 16 और निजी अस्पतालों को कोविड-19 वार्ड खोलने की इजाजत दी

Tue, 21 Jul 2020 01:13 PM IST
देव कश्यप पीटीआई, पटना
पीटीआई, पटना Published by: देव कश्यप Updated Tue, 21 Jul 2020 01:13 PM IST
विज्ञापन
Bihar Patna district administration allows 16 more private hospitals to open Covid-19 wards
बिहार में कोरोना वायरस - फोटो : PTI

बिहार में कोरोना के बढ़ते प्रसार को देखते हुए पटना जिला प्रशासन ने 16 और निजी अस्पतालों को कोविड-19 मरीजों के लिए आरक्षित आईसोलेशन वार्ड (पृथकवास) खोलने की इजाजत दे दी है।

विज्ञापन


सोमवार देर शाम पटना के सिविल सर्जन द्वारा इस संबंध में आदेश जारी किया गया। पटना जिला प्रशासन ने रविवार को सिर्फ दो बड़े निजी अस्पतालों को इसकी इजाजत दी थी। इन अस्पतालों को अपने उपलब्ध कुल संसाधनों में से 20 से 25 प्रतिशत बिस्तरों को कोविड-19 मरीजों के लिए आरक्षित पृथकवास वार्ड के रूप में सुरक्षित रखना है।
विज्ञापन


हालांकि इन अस्पतालों में लोगों का इलाज मुफ्त में नहीं होगा। जारी आदेश में यह स्पष्ट किया गया है कि वे मरीज जो अपने खर्च पर इलाज के लिए तैयार होंगे, उन्हीं मरीजों को निजी अस्पतालों में भेजा जाएगा। आदेश में लिखा है कि इन सभी अस्पतालों को कोविड-19 से जुड़े नियमों का पालन करना होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed