फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar: Passengers returning home from Darbhanga station robbed at gunpoint.

बिहार: दरभंगा स्टेशन से घर लौट रहे यात्रियों को हथियार के बल पर लूटा, 50 हजार नकद और सामान लेकर फरार हुए बदमाश

Mon, 05 Oct 2026 08:18 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मधुबनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मधुबनी Published by: शबाहत हुसैन Updated Mon, 05 Oct 2026 08:18 PM IST
सार

भैरवस्थान थाना क्षेत्र में हथियारबंद चार बदमाशों ने ऑटो सवार दो यात्रियों से 50 हजार रुपये, दो सूटकेस और दो बैग लूट लिए। शोर मचाने पर ग्रामीणों ने पीछा कर एक युवक को पकड़ लिया। पुलिस ने दो सूटकेस बरामद किए हैं।

विज्ञापन
Bihar: Passengers returning home from Darbhanga station robbed at gunpoint.
अपराध - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मधुबनी जिले में अपराध का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। एक बार फिर बेखौफ अपराधियों ने ऑटो सवार दो यात्रियों को हथियार के बल पर बंधक बनाकर 50 हजार रुपये नकद और सामान लूट लिया। घटना भैरवस्थान थाना क्षेत्र के नरुआर गाछी के पास की है।

विज्ञापन

वारदात के बाद बाइक से भाग रहे बदमाशों का ग्रामीणों ने पीछा किया और एक युवक को पकड़ लिया। ग्रामीणों ने उसे पेड़ से बांध दिया। घटना की सूचना मिलने पर भैरवस्थान थानाध्यक्ष सत्येंद्र कुमार तिवारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और युवक को ग्रामीणों के कब्जे से मुक्त कराकर थाने ले गए। पुलिस ने मामले में दो सूटकेस बरामद किए हैं। पीड़ित के आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन

पीड़ित की पहचान लखनौर थाना क्षेत्र के दैयाखड़वार गांव निवासी ललन चौपाल के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि वह अपने साले बेलौंचा निवासी गणेश चौपाल के साथ चेन्नई से दिल्ली होते हुए ट्रेन से दरभंगा स्टेशन पहुंचे थे। दरभंगा स्टेशन से दोनों ने घर जाने के लिए एक ऑटो रिजर्व किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन


पढे़ं:  बेंच-डेस्क के सहारे टिकी थी स्कूल की छत; किस विधायक की मांग पर विद्यालय को शिफ्ट किया गया?

दोनों सामान के साथ ऑटो से अपने गांव की ओर जा रहे थे। विदेश्वर स्थान चौक के समीप दो बाइक पर सवार चार हथियारबंद बदमाशों ने ऑटो का पीछा किया। इसके बाद बदमाशों ने ऑटो को रोक लिया और हथियार के बल पर यात्रियों को अपने कब्जे में ले लिया।

आरोप है कि बदमाशों ने दोनों यात्रियों से दो सूटकेस, दो बैग और 50 हजार रुपये नकद लूट लिए। वारदात के बाद चारों बदमाश बाइक से फरार होने लगे। लूट के बाद यात्रियों के शोर मचाने पर आसपास के ग्रामीण मौके पर जुट गए और भाग रहे बदमाशों का पीछा शुरू कर दिया।

ग्रामीणों ने एक युवक को पकड़ लिया और उसे पेड़ से बांध दिया। बताया जा रहा है कि पकड़े जाने के बाद ग्रामीणों ने उसकी पिटाई भी की। सूचना मिलने पर थानाध्यक्ष सत्येंद्र कुमार तिवारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और युवक को ग्रामीणों के कब्जे से मुक्त कराया। पकड़ा गया युवक दरभंगा जिले के मनीगाछी थाना क्षेत्र के सखवाड़ गांव का निवासी बताया जा रहा है। पुलिस उससे पूछताछ कर घटना में शामिल अन्य आरोपितों और लूट की वारदात से जुड़े तथ्यों की जानकारी जुटा रही है।

पुलिस ने दो सूटकेस किए बरामद
पुलिस ने कार्रवाई के दौरान दो सूटकेस बरामद किए हैं। वहीं, दो बैग, नकदी और अन्य सामान की बरामदगी को लेकर पुलिस जांच कर रही है। पीड़ित के आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। अब पुलिस फरार आरोपितों की गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed