फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar: Pappu Yadav attacks BJP and RJD; Tejashwi Yadav, Madhubani, Darbhanga Lok Sabha

Bihar: पप्पू यादव ने भाजपा विधायक को दी खुली चुनौती, कहा- सत्ता की हनक मत दिखाइए; तेजस्वी पर भी कसा तंज

Mon, 27 May 2024 09:06 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा Published by: आदित्य आनंद Updated Mon, 27 May 2024 09:06 AM IST
सार

पप्पू यादव ने कहा कि राजद को मुस्लिम सिर्फ वोट से मतलब है। यहां के राजद उम्मीदवार अली अशरफ फातमी एक बार भी पीड़ित परिवार से मिलने नहीं पहुंचे। राजद के बड़े नेता जिस तरह छपरा नहीं गए उसी तरह यहां भी नहीं आए।

विज्ञापन
Bihar: Pappu Yadav attacks BJP and RJD; Tejashwi Yadav, Madhubani, Darbhanga Lok Sabha
गिरफ्तार अभियुक्तों के परिजनों से मिलते पप्पू यादव। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मधुबनी लोकसभा क्षेत्र के जाले इलाके में 20 मई को बुर्का पहनकर फर्जी मतदान की कोशिश के आरोप में तीन फर्जी महिला मतदाता सहित चार लोगों को पुलिस ने बूथ पर से ही गिरफ्तार किया था। इसके बाद ग्रामीणों ने जाले थाना पर हमला कर चारों को भगा दिया था। पुलिस ने इस मामले में चार आरोपियों को जेल भेज दिया है। अब इस मामले में सियासत तेज हो गई है। पहले भाजपा के पूर्व मंत्री जीवेश कुमार और मधुबनी के सांसद अशोक कुमार यादव ने बुर्का पहनकर मतदान करने पर रोक लगाने की मांग की थी। रविवाद रात पूर्णिया लोकसभा क्षेत्र से निर्दलीय उम्मीदवार और कांग्रेस नेता पप्पू यादव गिरफ्तार किए गए लोगों के घर पहुंचे। इनके परिजनों से मुलाकात की। 

विज्ञापन


पप्पू यादव ने कहा कि गिरफ्तार किए गए लोगों के साथ आतंकियों जैसा व्यवहार किया जा रहा है। पुलिस के डर से पूरा गांव दहशत में है। उन्होंने कहा कि पुलिस न्याय संगत कारवाई करे। आधी रात में जबरन गिरफ्तारी करना न्याय संगत नहीं है। इतना ही नहीं पप्पू यादव ने राजद प्रत्याशी अली अशरफ फातमी पर भी हमला बोला। उन्होंने कहा कि सिर्फ मुस्लिमों का वोट लेना ही इनका मकसद है। आज इनके दुःख में खड़ा नहीं होना दुखद है।
विज्ञापन


तेजस्वी पर भी कसा तंज
पप्पू यादव ने कहा कि राजद को मुस्लिम सिर्फ वोट से मतलब है। यहां के राजद उम्मीदवार अली अशरफ फातमी एक बार भी पीड़ित परिवार से मिलने नहीं पहुंचे। राजद के बड़े नेता जिस तरह छपरा नहीं गए उसी तरह यहां भी नहीं आए। तेजस्वी पर तंज कसते हुए उन्होंने कहा कि कम से कम एक बार हेलीकॉप्टर यहां भी उतार देते तो लोगों को राहत मिलता।
विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा विधायक को खुली चुनौती दी
पप्पू यादव ने स्थानीय भाजपा विधायक को खुली चुनौती भी दे दी। भाजपा के विधायक जीवेश मिश्रा पर भड़कते हुए कहा कि कि जो डर का माहौल बनाया है वो नहीं चलेगा। जरूरत पड़ेगा तो मैं गांव में ही बैठ जाऊंगा। यदि आपको ताकत और औकात है ना आकर लड़ लीजिए। इस तरह का जुल्म बंद करवाए। सत्ता की हनक मत दिखाइए। इस तरह लोगों के ऊपर तानाशाही बंद करिए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed