फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar: Orgy continues in Nalanda; One injured each from two sides in 40 rounds of firing, building burned

Bihar: नालंदा में कर्फ्यू; दो गुटों में 40 राउंड फायरिंग, एक की मौत और धर्मस्थल फूंकने से चरम पर तनाव

Sat, 01 Apr 2023 09:19 PM IST
कुमार जितेंद्र ज्योति न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा Published by: कुमार जितेंद्र ज्योति Updated Sat, 01 Apr 2023 09:19 PM IST
सार

Clashes in Nalanda : शुक्रवार को नालंदा में फायरिंग, तोड़फोड़, आगजनी की घटनाओं के बाद शनिवार को शाम करीब 40 राउंड फायरिंग हुई। इसमें एक की मौत हो गई। एक धर्मस्थल में आग लगा दी गई। इसके बाद तनाव ऐसा बढ़ा कि कर्फ्यू लगाना पड़ा गया।

विज्ञापन
Bihar: Orgy continues in Nalanda; One injured each from two sides in 40 rounds of firing, building burned
नालंदा में पेट्रोलिंग करते सुरक्षाकर्मी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार के नालंदा जिले में कर्फ्यू लगाना पड़ा गया है। शुक्रवार के बाद एक बार फिर हिंसा भड़क गई। जिले के बिहारशरीफ के पहाड़पुर के पास दो पक्षों में कहासुनी के बाद फायरिंग शुरू हो गई। इस दौरान दोनों पक्षों की ओर से 30-40 राउंड फायरिंग हुई। फायरिंग में दो पक्षों के एक-एक को गोली लगी, जिसमें 17 साल के गुलशन की मौत हो गई। एक धार्मिक भवन में आग लगाने की सूचना के साथ ही उपद्रव इतना बढ़ा कि तनाव पर काबू पाने के लिए धारा 144 से काम नहीं चला। पटना प्रमंडल के कमिश्नर कुमार रवि और आईजी राकेश राठी नालंदा में कैंप कर रहे हैं। इधर, देश के गृह मंत्री अमित शाह बिहार दौरे के क्रम में सासाराम और नवादा जाने के लिए पटना पहुंचे हैं। नवादा से सटे नालंदा जिले में तनाव के कारण कर्फ्यू लगाना पड़ा गया है, जबकि सासाराम में हिंसा के कारण पहले ही उनका कार्यक्रम रद्द करना पड़ा था।

विज्ञापन


शुक्रवार से तनावग्रस्त है नीतीश का गृह जिला
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के गृह जिला नालंदा में शुक्रवार को हंगामे की शुरुआत रामनवमी जुलूस के दौरान दो पक्षों में झड़प से हुई थी। शुक्रवार को फायरिंग, तोड़फोड़ और आगजनी के बाद नालंदा जिला मुख्यालय बिहारशरीफ के एक बड़े हिस्से में धारा 144 लगाते हुए इंटरनेट को बंद कर दिया गया था। शनिवार की सुबह भी तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई थी। शुक्रवार को हिंसा से प्रभावित हुए हिस्से में पुलिस फ्लैग मार्च करती रही, लेकिन वहां से करीब एक किलोमीटर दूर स्थित पहाड़पुर में अचानक हिंसा भड़क गई। धारा 144 की जानकारी के बावजूद दो पक्षों के बीच खुलकर फायरिंग होने लगी।  
विज्ञापन


गोली लगने से एक घायल एक की मौत
शनिवार को हुई गोलीबारी में मो. ताज और गुलशन नाम के व्यक्ति को गोली। दोनों अलग-अलग पक्ष के लोगों के गंभीर रूप से घायल होने के बाद हंगामा बढ़ता ही गया। रात करीब साढ़े आठ बजे गुलशन की मौत हो गई। इस बीच कुछ उपद्रवी तत्वों ने एक धर्मस्थल भवन में आग लगा दी। हालांकि, समय रहते आग पर फायर ब्रिगेड की टीम ने काबू पा लिया। आगजनी की इस घटना के बाद जगह-जगह हिंसक वारदातें होने लगीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

Bihar: Orgy continues in Nalanda; One injured each from two sides in 40 rounds of firing, building burned
नालंदा डीएम और एसपी लगातार गश्ती कर रहे हैं। - फोटो : अमर उजाला

दूसरे दिन ज्यादा हिंसा, अभी थमना मुश्किल
शुक्रवार को भड़की हिंसा के बाद जिले में धारा 144 लागू कर दी गई थी। साथ ही इंटरनेट सेवा भी बंद कर दी गई थी। रविवार को धारा 144 हटाने और इंटरनेट सेवा बहाल किए जाने को लेकर विचार चल रहा था कि शनिवार शाम पहले दिन के मुकाबले ज्यादा भीषण हिंसा भड़क उठी। शुक्रवार को भी गोलीबारी में कई घायल हुए थे, लेकिन शनिवार को फायरिंग में एक की मौत भी हो गई। इसके अलावा, शुक्रवार को दुकानों-घरों पर हमला हुआ था लेकिन शनिवार को धर्मस्थल को निशाना बनाए जाने के बाद हालात संभाले नहीं संभल रहे हैं।

मुख्यमंत्री शांति की अपील कर रहे, निगरानी भी
शनिवार तक नालंदा जिले में गुटीय हिंसा से जुड़े कुल 8 मामले दर्ज हुए। इनमें 7 लहेरी एवं 1 बिहार थाने में दर्ज हुए। इनमें पुलिस ने अपने स्तर से कुल तीन केस दर्ज किए हैं। लहेरी थाने की पुलिस ने स्वत: संज्ञान पर दो और बिहार थाना ने एक ऐसा केस दर्ज किया है। बाकी 5 केस लहेरी थाना में संपत्ति जलाए या लूटे जाने से संबंधित हैं। दोपहर में शांति समिति की बैठक सफल नहीं रही। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पटना से इसके लिए ताकीद भी की, लेकिन अब शाम की इस घटना के बाद हंगामा और बढ़ने की आशंका से पुलिस भी सहमी हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed