फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar Orders issued to kill man eating tiger that killed nine people in Bagaha in West Champaran district

Bihar: चंपारण में नौ लोगों का शिकार करने वाले 'नरभक्षी' बाघ को मार गिराया, तीन दिन में चार को बनाया था निवाला

Sat, 08 Oct 2022 04:56 PM IST
वीरेंद्र शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: वीरेंद्र शर्मा Updated Sat, 08 Oct 2022 04:56 PM IST
सार

बाघ को मारने के आदेश प्रक्रिया के अनुसार जारी किए जाते हैं जब यह साफ हो जाए कि बाघ मानव निवास में रहने का आदी है। वह पिछले तीन दिनों में बाघ ने चार लोगों की जान ली है।

Bihar Orders issued to kill man eating tiger that killed nine people in Bagaha in West Champaran district
बाघ - फोटो : ANI

विस्तार

बिहार के पश्चिम चंपारण जिले के बगहा में नौ लोगों की हत्या करने वाले 'नरभक्षी' बाघ को मार गिराया गया है। इससे पहले उसे मारने के आदेश जारी कर दिए गए थे। डीएफओ के मुताबिक, बाघ को मारने के आदेश प्रक्रिया के अनुसार जारी किए जाते हैं जब यह साफ हो जाए कि बाघ मानव निवास में रहने का आदी है। हालांकि, पिछले तीन दिनों में बाघ ने चार लोगों की जान ली है। 

 
मुख्य वन्यजीव संरक्षक प्रभात कुमार गुप्ता ने बताया कि जिले के बगहा में स्थित वाल्मीकि बाघ अभयारण्य (वीटीआर) में वनकर्मियों के एक दल ने बाघ को मार गिराया। उन्होंने बताया कि इस दल को हैदराबाद और पटना से यहां बुलाया गया था।
विज्ञापन


गुप्ता ने बताया कि वनकर्मी VTR क्षेत्र से भटके हुए बाघ को पिंजरे में कैद करने की कोशिश कर रहे थे। बाघ को मारने का आदेश तब जारी किए गए, जब यह स्पष्ट हो गया कि बाघ आदमखोर हो गया था।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed