फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar: No trace of coaching institute disappeared overnight!: People created ruckus, Patna JEE coaching

Bihar: देश के नामी कोचिंग संस्थान का नामोनिशान रातोंरात गायब! रुपये दे चुके लोगों ने बच्चों के साथ किया हंगामा

Thu, 16 Jan 2025 03:58 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Thu, 16 Jan 2025 03:58 PM IST
सार

Patna News: कोचिंग संचालक ने बच्चों से इंजीनियरिंग की तैयारी करने के नाम पर चार-चार लाख रुपये वसूल किया था। लेकिन, अचानक कोचिंग बंद करके संचालक फरार हो गए हैं। इसके विरोध में परिजन हंगामा कर रहे हैं।

विज्ञापन
Bihar: No trace of coaching institute disappeared overnight!: People created ruckus, Patna JEE coaching
गुहार लगाने कोतवाली थाना पहुंचे बच्चे और उनके अभिभावक। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

देश के नामी संस्था जो बच्चों के भविष्य केवल संवारने का काम करती थी। इस संस्था के द्वारा आज बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। हम बात कर रहे हैं इंजीनियरिंग की तैयारी करने वाले कोचिंग सेंटर फिटजी की जो JEE की तैयारी करवाता है। उसे संस्था के द्वारा राजधानी पटना में कई छात्रों का रुपये लेकर फरार होने की बात सामने आई है।

विज्ञापन


राजधानी पटना के कोतवाली थाना क्षेत्र स्थित फ्रेजर रोड में यह संस्था फिटजी खोला गया था और बच्चों से इंजीनियरिंग की तैयारी करने के नाम पर किसी से तीन लाख तो किसी से चार लाख रुपये लिए गए थे। लेकिन अचानक कोचिंग बंद करके संचालक फरार हो गए हैं। इस मामले की जांच के लिए सभी परिजन और छात्र पटना के कोतवाली थाना में शिकायत दर्ज करने के लिए पहुंचे हुए हैं। जहां पुलिस के द्वारा शिकायत दर्ज की जा रही है और मामले की जांच करने की बात कही जा रही है।
विज्ञापन

 

Bihar: No trace of coaching institute disappeared overnight!: People created ruckus, Patna JEE coaching
कोचिंग परिसर में हंगामा करते बच्चे और अभिभावक। - फोटो : अमर उजाला
कंकड़बाग स्थित ब्रांच में भी हंगामा
बुधवार को भी कंकड़बाग ब्रांच स्थित फिटजी कोचिंग के सैकड़ों स्टूडेंट्स और परिजनों ने हंगामा किया था। इसकी शिकायत कंकड़बाग थाने में भी किया गया है। उन्होंने कोचिंग संचालक के खिलाफ फीस के रुपये हड़पने के आरोप लगाए हैं। साथ ही एडवांस के रूप में जमा की गई फीस वापसी की मांग भी कर रहे है। इसके बाद कंकड़बाग थाने की पुलिस ने कंकड़बाग ब्रांच के शिक्षक को कंकड़बाग थाना लाया गया है।

परिजनों ने संचालक के ऊपर लगाया आरोप
वहीं कंकड़बाग ब्रांच स्थित फिटजी में भी छात्रों के परिजनों ने साफ तौर पर आरोप लगाते हुए कहा है कि यह बिहार ही नहीं बल्कि ऑल ओवर इंडिया से फिटजी के संस्थापक जो है रुपये लेकर फरार हो गए हैं और धीरे-धीरे सभी ब्रांचों को बंद कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed