फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar: Nitish Kumar lays foundation stone of Rs. 4855.37 crore schemes in energy sector

बिहार: नीतीश कुमार ने ऊर्जा क्षेत्र की 4855.37 करोड़ रुपये की योजनाओं का किया शिलान्यास

Sat, 22 Aug 2020 10:04 PM IST
Rajeev Rai न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: Rajeev Rai Updated Sat, 22 Aug 2020 10:04 PM IST
विज्ञापन
Bihar: Nitish Kumar lays foundation stone of Rs. 4855.37 crore schemes in energy sector
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (फाइल फोटो) - फोटो : ANI

कोरोना महामारी और बाढ़ से जूझ रहे बिहार में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार लगातार विकास योजनाओं को पूरा करने में लगे हुए हैं। शनिवार को सीएम ने ऊर्जा क्षेत्र की 4855.37 करोड़ रुपये की विभिन्न योजनाओं का वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से उद्घाटन व शिलान्यास किया।

विज्ञापन


इनमें 1341.31 करोड़ रुपये की योजनाओं का उद्घाटन किया गया। इसके अलावा जर्जर तारों को बदलने के लिए 3130.54 करोड़ रुपये योजना और 383.52 करोड़ रुपये की अन्य योजनाओं की शुरुआत की गई।
विज्ञापन


नीतीश कुमार ने इस मौके पर कहा कि आज से पंद्रह साल पहले महज 700 मेगावाट बिजली की आपूर्ति हो रही थी, जो आज बढ़कर 5,932 मेगावाट हो गई है। उन्होंने कहा कि हर घर तक बिजली पहुंचाने का काम पूरा करने के लिए दिसंबर 2018 की समयसीमा तय की गई थी, लेकिन इस लक्ष्य को अक्तूबर 2018 में ही प्राप्त कर लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार बिजली सब्सिडी पर 6,000 करोड़ रुपये से ज्यादा खर्च कर रही है। उन्होंने कहा कि बिहार में प्रीपेड मीटर लगाने का काम शुरु किया गया है। प्रीपेड मीटर लग जाने से कई समस्या का समाधान हो जाएगा। इससे बिजली का दुरुपयोग रुकने के साथ ही बिजली कंपनियों को लाभ होगा। नीतीश ने कहा कि किसानों को खेती के लिए बिजली कनेक्शन उपलब्ध कराया जा रहा है। इसके लिए अब तक दो लाख से ज्यादा आवेदन प्राप्त हुए हैं। 


इस कार्यक्रम को उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी के साथ ही ऊर्जा तथा मद्य निषेध, उत्पाद एवं निबंधन मंत्री बिजेन्द्र प्रसाद यादव और ऊर्जा विभाग के सचिव संजीव हंस ने भी संबोधित किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed