फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar : Nitish Kumar JDU party District Vice President died due to snake bite in Aurangabad

Bihar : चाय पीने के बाद जदयू जिला उपाध्यक्ष ने जैसे ही उठाई मिट्टी, आ गई मौत; सर्पदंश से नहीं बचा सके डॉक्टर

Thu, 01 Aug 2024 08:08 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, औरंगाबाद
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, औरंगाबाद Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Thu, 01 Aug 2024 08:08 PM IST
सार

Bihar : बिहार में जनता दल यूनाइटेड के जिला उपाध्यक्ष की सर्पदंश से मौत हो गई। हालांकि सांप काटते ही परिजन उन्हें अस्पताल ले गये, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

विज्ञापन
Bihar : Nitish Kumar JDU party District Vice President died due to snake bite in Aurangabad
रोते-बिलखते परिजन। - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

औरंगाबाद में घर में बैठकर चाय पी रहे जदयू नेता को विषैले सांप ने डस लिया। इस बात की जानकारी होते ही परिजन आननफानन में जदयू नेता को इलाज के लिए अस्पताल ले गये, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। मृतक की पहचान हथियारा गांव निवासी स्व. यमुना सिंह के पुत्र विजय सिंह (61) के रूप मे की गई है। मृतक जदयू के जिला उपाध्यक्ष थे। घटना गोह प्रखंड के हथियारा गांव की है।

विज्ञापन


इलाज के दौरान हुई मौत 
घटना के संबंध में परिजनों ने बताया कि विजय सिंह  गुरुवार को अपने घर में चाय पी रहे थे। चाय पीने के बाद कप धोने को लेकर उन्होने जैसे ही मिट्टी उठाई, वैसे ही पास के सुराग (बिल) से एक सांप निकला और उनके दाहिना हाथ के बीच वाली अंगुली में डस लिया। सांप के काटते ही इसकी जानकारी उन्होंने परिजनों को दी। परिजन उन्हें आननफानन में  अरवल जिले के सदर अस्पताल ले गए, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने पोस्टमार्टम करा कर विजय सिंह के शव को परिजनों को सौंप दिया है। पूरा घर परिजनों की चीत्कार से दहल उठा। घर का माहौल गमगीन हो गया है। आसपास के लोग ढांढ़स बंधाने उनके घर पर पहुंचे। मृतक की पत्नी किरण देवी  बेटा चंद्र प्रकाश एवं रवि प्रकाश पिता के शव से  लिपटकर रोते रहे।
विज्ञापन


जदयू जिला उपाध्यक्ष की मौत पर पार्टी नेताओं ने जताया शोक
जदयू के जिला उपाध्यक्ष विजय सिंह के सर्पदंश से हुए मौत पर पार्टी के जिलाध्यक्ष और पूर्व विधायक अशोक कुमार सिंह ने गहरी संवेदना व्यक्त की है। उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना करते हुए कहा कि इस दुख की घड़ी में परिजनों को सहन शक्ति प्रदान करे। शोक जताने वालो में गोह प्रखंड अध्यक्ष कुंजन सिंह, बीटू सिंह, अवध सिंह, अजय कुमार, चिराग पासवान, अक्षर पटेल, रवींद्र सिंह, संजय यादव, सुशील कुमार, चंद्रदीप राम, सतेंद्र चंद्रवंशी, चुन्नू बारी, दीनानाथ चंद्रवंशी आदि शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed