{"_id":"65efd0df250c53d8cc04ae5b","slug":"bihar-news-youth-shot-in-harsh-firing-in-begusarai-family-members-allege-enmity-bihar-police-2024-03-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News : हर्ष फायरिंग में चली गोली, परिजनों ने कहा- दुश्मनी साधी गई है","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News : हर्ष फायरिंग में चली गोली, परिजनों ने कहा- दुश्मनी साधी गई है
Tue, 12 Mar 2024 09:19 AM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय
Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण
Updated Tue, 12 Mar 2024 09:19 AM IST
सार
Bihar : प्रशासन के लगातार दबिश के बाद भी हर्ष फायरिंग रुकने का नाम नहीं ले रहा है। ऐसे में अपराधियों ने एक युवक को गोली मार दी। परिजनों का कहना है कि युवक को हर्ष फायरिंग के बहाने उससे दुश्मनी साधी गई है।
विज्ञापन
अस्पताल में इलाजरत घायल युवक
- फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विस्तार
बेगूसराय में बारात देखने गए एक युवक को अपराधियों ने गोलीमार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायल अवस्था में युवक को इलाज के लिए बेगूसराय के सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना मुफस्सिल थाना क्षेत्र के राजौरा के पास की है। घायल युवक की पहचान मुफस्सिल थाना क्षेत्र के राजौरा गांव निवासी शंभू राय के पुत्र पिंटू कुमार के रूप में की गई है।
विज्ञापन
बारात देखने के क्रम में मारी गोली
घटना के संबंध में परिजनों का कहना है कि पिंटू पेशे से ट्रक चालक है। बीती रात गांव के ही रहने वाले बलवंत राय की बेटी की शादी थी। उन्होंने बताया है कि उस शादी समारोह का बारात देखने के लिए पिंटू राय गया था। तभी अपराधियों ने इसे जानबूझकर गोली मार दिया। गोली चलते ही घटनास्थल पर अफरातफरी का माहौल हो गया। गोली लगते ही पिंटू राय बेहोश होकर गिर गया। आननफानन में परिजनों और स्थानीय लोगों ने उसे उठाकर इलाज के लिए बेगूसराय के सदर अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसका इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
दुश्मनी की वजह से मारी गोली
परिजनों का कहना है कि दुश्मनी के वजह से ही पिंटू राय को गोली मारकर घायल किया है। फिलहाल इस घटना के बाद मुफस्सिल थाने के पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल कर रही है। परिजनों ने बताया कि पिंटू पेशे से ट्रक ड्राइवर है और ट्रक चला कर वह पूरे परिवार का भरण पोषण करते हैं।
विज्ञापन