फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News: Youth murdered in Patna city; Was returning home from office, criminals shot him and ran away

Bihar News : पटना सिटी में युवक की हत्या; ऑफिस से घर लौट रहा था, पांच गोली मारकर फरार हो गए अपराधी

Sat, 27 Jul 2024 08:26 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Sat, 27 Jul 2024 08:26 AM IST
सार

पटना सिटी के पुलिस अनुमंडल पदाधिकारी ने बताया कि घटना के बाद मौके पर एफएसएल टीम और डॉग स्क्वायड के माध्यम से छानबीन की जा रही है। अपराधियों की तलाश में छापेमारी चल रही है। हत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है।

विज्ञापन
Bihar News: Youth murdered in Patna city; Was returning home from office, criminals shot him and ran away
सुलतानगंज थाने की पुलिस जांच में जुटी। - फोटो : सोशल मीडिया।

विस्तार

पटना सिटी के सुलतानगंज थाना क्षेत्र के शाहगंज के नजदीक अपराधियों ने शुक्रवार की देर शाम युवक को गोलियों से भून डाला। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही सुलतानगंज थाना सहित पुलिस के कई पदाधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल से गोली के तीन खोखे बरामद किए। पटना सिटी के पुलिस अनुमंडल पदाधिकारी ने बताया कि सुलतानगंज थाना क्षेत्र के शाहगंज प्रोफेसर कॉलोनी के नजदीक मोटरसाइकिल से आए अपराधियों ने नीरज कुमार (35) की हत्या कर दी। अपराधियों की तलाश में छापेमारी चल रही है। हत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है। कुछ लोगों से पूछताछ चल रही है। मामले में आगे की चल रही है।

विज्ञापन


चार अपराधियों ने मिलकर दिया वारदात को अंजाम
आसपास के लोगों ने बताया कि नीरज कुमार शुक्रवार की देर शाम अपने निजी ऑफिस जा रहे थे। इसी क्रम में शाहगंज मोड़ के नजदीक दो मोटरसाइकिल से चार अपराधी वहां पहुंचे और नीरज कुमार पर कई गोलियां चला दी। गोली लगते ही नीरज कुमार सड़क पर गिर पड़े। इस बीच अपराधी हथियार लहराते हुए मोटरसाइकिल से फरार हो गए। आसपास के लोगों ने इसकी सूचना सुल्तानगंज थाने को दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस और स्थानीय लोगों के मदद से घायल नीरज कुमार को इलाज के लिए पीएमसीएच ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें घोषित कर दिया।
विज्ञापन


एफएसएल की टीम की मदद से पुलिस जांच में जुटी
इधर, घटना की सूचना मिलते ही पटना सिटी पुलिस अनुमंडल पदाधिकारी शरद आरएस और सुल्तानगंज थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। घटना की पुष्टि करते हुए पटना सिटी के पुलिस अनुमंडल पदाधिकारी ने बताया कि घटना के बाद मौके पर एफएसएल टीम और डॉग स्क्वायड के माध्यम से छानबीन की जा रही है। घटना का कारण पूछे जाने पर उन्होंने बताया कि अभी तक इस बारे में कोई सुराग नहीं मिल पाया है। पुलिस घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी को भी खंगालने में जुट गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed