फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News: Youth murdered in Gopalganj, was going to uncle's house, criminals shot him in the chest

Bihar: गोपालगंज में वीरप्पन की निर्मम हत्या; फूफा के घर जा रहा था, अपराधियों ने सीने में दागी गोली

Fri, 23 Aug 2024 01:06 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोपालगंज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोपालगंज Published by: आदित्य आनंद Updated Fri, 23 Aug 2024 01:06 PM IST
सार

Gopalganj News: पुलिस अधीक्षक स्वर्ण प्रभात ने बताया कि थावे थाना क्षेत्र में एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गयी है। मामले के उद्भेदन के लिए एसआईटी का गठन किया गया है। बदमाशो की पहचान कर जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
Bihar News: Youth murdered in Gopalganj, was going to uncle's house, criminals shot him in the chest
जांच में जुटी पुलिस। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गोपालगंज जिले के थावे थाना क्षेत्र के पिठौरी गांव में गुरुवार की देर रात बाइक सवार अपराधियों ने बाइक सवार एक युवक को गोली मार दी। गंभीर रूप से जख्मी युवक को इलाज के लिए सदर अस्पताल गोपालगंज के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया। जहां डाक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद स्थिति को नाजुक देखते हुए बेहतर इलाज के लिए गोरखपुर रेफर कर दिया। गोरखपुर जाने के दौरान रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल गोपालगंज भेज दी। मृतक की पहचान सिवान जिले के बड़हरिया थाना क्षेत्र के छोटका रोहड़ा गांव निवासी राजेश यादव के 18 वर्षीय पुत्र रंजीत यादव उर्फ वीरप्पन यादव के रूप में की गई है। 

विज्ञापन


रंजीत के सीने पर नजदीक से गोली मार दी
बताया जाता है कि मृतक रंजीत अपने चचेरा भाई अनमोल के साथ बाइक से सवार होकर गोपालगंज जिले के थावे थाना क्षेत्र के पिठौरी गांव अपने फूफा परमात्मा यादव के घर जा रहा था। जैसे ही वह हरपुर और पिठौरी गांव के बीच पहुंचा की एक बाइक पर सवार तीन अपराधियों ने बाइक रुकवायी और रंजीत के सीने पर नजदीक से गोली मार दी। रंजीत के साथ रहे उसके चचेरा भाई अनमोल ने घटना की तत्काल सूचना अपने परिजनों को दी। परिजन मौके पर पहुंचे और जख्मी युवक को सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया। पुलिस घटना का कारण पता लगाने में जुटी है। परिजनों के बीच कोहराम मचा है।
विज्ञापन


जांच के लिए एसआईटी का गठन किया गया
वहीं इस मामले में पुलिस अधीक्षक स्वर्ण प्रभात ने बताया कि थावे थाना क्षेत्र में एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गयी है। मामले के उद्भेदन के लिए एसआईटी का गठन किया गया है। बदमाशो की पहचान कर जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed