{"_id":"65c377bfa12d7e00430d1005","slug":"bihar-news-youth-murdered-in-gaya-dispute-broke-out-while-gambling-criminals-shot-him-in-the-chest-2024-02-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News : गया में युवक का मर्डर, इस कारण हुआ था विवाद, अपराधियों ने सीने में दागी गोली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News : गया में युवक का मर्डर, इस कारण हुआ था विवाद, अपराधियों ने सीने में दागी गोली
Wed, 07 Feb 2024 05:59 PM IST
आदित्य आनंद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गया
Published by: आदित्य आनंद
Updated Wed, 07 Feb 2024 05:59 PM IST
सार
सिटी एसपी ने बताया कि गोली मारने वाले अपराधी की पहचान उसी मोहल्ले के रहनेवाला कल्लू उर्फ इम्तियाज के रुप में हुई है। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार हो गया है।
विज्ञापन
जांच में जुटी पुलिस।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
गया शहर में बुधवार को दिनदहाड़े गोली मारकर अपराधियों ने युवक की हत्या कर दिया। वारदात के बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंच कर मामले की छानबीन में जुट गई।मृतक की पहचान कोतवाली थाना क्षेत्र के पंचायती अखाड़ा बैंक गली का रहने वाला 28 वर्षीय मो. सद्दाम के रुप में की गई। सिटी एसपी प्रेरणा कुमार ने बताया कि कोतवाली थाना क्षेत्र के पंचायती अखाड़ा मोहल्ला के रहनेवाले मो. सद्दाम को अपराधियों ने सीने में एक गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया था। घायल युवक की इलाज के लिए अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल अस्पताल भेजा गया। जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
जुआ खेलने में हुआ था विवाद
वहीं सिटी एसपी ने बताया कि पंचायती अखाड़ा मोहल्ले के निकट फल्गु नदी में जुआ खेलने के दौरान मो. सद्दाम के साथ मारपीट की घटना हुई थी। उसके बाद दूसरे गुट के लोगों ने सद्दाम के सीने में गोलीमार कर फरार हो गया। अस्पताल में डाक्टरों ने सद्दाम को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
गोली मारने वाला अपराधी भी उसी मोहल्ले का
हालांकि सिटी एसपी ने बताया कि गोली मारने वाले अपराधी की पहचान उसी मोहल्ले के रहनेवाला कल्लू उर्फ इम्तियाज के रुप में हुई है। उन्होंने बताया कि वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार हो गया है। वारदात में शामिल अपराधी को पकड़ने के लिए विभिन्न स्थानों पर छापेमारी की जा रही है। शीघ्र अपराधी पुलिस के गिरफ्त में होगा।
विज्ञापन