फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News: Youth murdered in Arrah, after a dispute criminal called him from home and shot him; crime news

Bihar News: आरा में युवक की हत्या, विवाद के बाद घर से बुलाकर अपराधी ने मारी गोली; फायरिंग करते हुए फरार हो गया

Sat, 22 Jun 2024 08:01 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आरा Published by: आदित्य आनंद Updated Sat, 22 Jun 2024 08:01 AM IST
सार

एसपी प्रमोद कुमार यादव ने बताया कि चांदी थाना के रतनपुरा गांव के रहने वाले शत्रुघ्न यादव और कौशल यादव के बीच आपस में किसी बात को लेकर विवाद हो गया। इसी दौरान कौशल यादव ने उसकी हत्या कर दी।

विज्ञापन
Bihar News: Youth murdered in Arrah, after a dispute criminal called him from home and shot him; crime news
घटना के बाद रोते-बिलखते परिजन। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आरा में एक युवक की हत्या कर दी गई। अपराधी ने उसे घर से बाहर बुलाया और गोली मार दी। गोली लगते ही युवक वह जमीन पर गिर गया। आननफानन में परिजन अस्पताल लेकर गए। लेकिन, डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना चांदी थाना क्षेत्र के रतनपुर गांव की है। मृतक की पहचान चांदी थाना क्षेत्र के रतनपुर गांव निवासी सुरेंद्र यादव के पुत्र शत्रुघ्न कुमार (28) के रूप में हुई। इधर, घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई। पुलिस ने शव को कब्ज में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 
विज्ञापन


विंध्यांचल जाने के लिए निकला था
मृतक के भाई कमेंदर कुमार ने बताया कि शत्रुधन कुमार अपने गांव के लड़को के साथ विंध्यांचल जाने के लिए निकला था। जो रास्ते से ही घूमकर घर वापस आ गया था। शाम में घर के पास टहल रहा था तब ही गांव के कौशल यादव से किसी बात पर विवाद हो गया। विवाद के दौरान कौशल यादव के साथ पहले मारपीट हुई। उसके बाद कमर से पिस्टल निकालकर गोली मार दिया। अनानफानन में परिजनों द्वारा उसे सदर अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। 
विज्ञापन


कौशन ने शत्रुघ्न के सीने में मारी गोली
परिजनों ने कौशल यादव के साथ मामूली विवाद हुआ था। जब तक लोग कुछ समझ पाते तब तक उसने गोली मार दी गई है। एक गोली शत्रुघ्न के सीने में लगी। अस्पताल ले जाते ही डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी ने चार राउंड हवाई फायरिंग भी की और भाग गया। मृतक शत्रुधन यादव की चार साल पहले ही शादी हुई थी। वह अपने पीछे एक बेटा और बेटी को छोड़ गया। शत्रुधन यादव तीन भाई में छोटा था जो घर पर ही रहकर खेती करता था। मामले में एसपी प्रमोद कुमार यादव ने बताया कि चांदी थाना के रतनपुरा गांव के रहने वाले शत्रुघ्न यादव और कौशल यादव के बीच आपस में किसी बात को लेकर विवाद हो गया। इसी दौरान कौशल यादव ने उसकी हत्या कर दी। आरोपी की तलाश में छापेमारी चल रही है। कुछ लोगों से पूछताछ चल रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed