फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News: Youth from Begusarai murdered in Sitamarhi, criminals stabbed him to death

Bihar News : सीतामढ़ी में बेगूसराय के युवक की हत्या, अपराधियों ने चाकू गोदकर मार डाला

Fri, 17 Nov 2023 09:09 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीतामढ़ी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीतामढ़ी Published by: आदित्य आनंद Updated Fri, 17 Nov 2023 09:09 AM IST
सार

Sitamarhi News : घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और छानबीन में जुट गई। पुलिस का कहना है कि अपराधियों की तलाश में छापेमारी चल रही है।

विज्ञापन
Bihar News: Youth from Begusarai murdered in Sitamarhi, criminals stabbed him to death
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

सीतामढ़ी में एक युवक की हत्या कर दी गई। वह बेगूसराय का रहने वाला था। घटना जिले के बैरगनिया नगर परिषद क्षेत्र के शिवनगर नुनिया टोला की है। गुरुवार देर रात अपराधियों ने चाकू गोदकर बेगूसराय के रहने वाले सब्जी व्यवसायी को घायल कर दिया। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। आसपास के लोगों की भीड़ लग गई। स्थानीय लोगों ने घायल को पीएचसी में भर्ती करवाया। यहां डॉक्टरों ने उसे सदर अस्पताल में रेफर कर दिया। अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टर ने युवक को मृत घोषित कर दिया। 

विज्ञापन


अपराधियों की तलाश में छापेमारी
इधर, घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और छानबीन में जुट गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के बाद पुलिस सिंदूरिया गांव में अपराधियों को पकड़ने के लिए छापेमारी अभियान चला रही है। मृतक की पहचान बेगूसराय के सोगराहा, शोकरा वार्ड एक निवासी नरेश सिंह के 27 वर्षीय पुत्र सोनू कुमार सिंह के रूप में की गयी है।
विज्ञापन


थोक सब्जी बेचता था सोनू
परिजनों का कहना है कि सोनू सीतामढ़ी में पिछले कई वर्षों से रहकर थोक सब्जी बिक्री करने का काम करता था। वही, बैरगनिया के ही नुनिया टोला निवासी सरयुग महतो के पुत्र पवन महतो से उसकी परिचय हुआ था। इससे बैरगनिया के सब्जी कारोबारी से संपर्क कराने को कहा और इसी को लेकर बुधवार को ही सोनू नुनिया टोला पवन के घर आया था। इधर, थानाध्यक्ष सह इंस्पेक्टर चंद्रभूषण कुमार सिंह ने बताया कि अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए अभियान चला रहे हैं। लोगों का कहना है कि सिंदूरिया गांव कुछ देर के लिए पुलिस छाबनी में तब्दील हो चुकी थी। घटना की खबर परिजन को मिलते ही बुरा हाल है। साथ ही परिजन सीतामढ़ी के लिए रवाना भी हो चुके हैं। लोगों का कहना है कि पुलिस इस मामले को गंभीरता से ले और अपराधियों को जल्द से जल्द गिरफ्तारी करे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed