{"_id":"6788e715f0a2fdf9e40d1c4a","slug":"bihar-news-youth-dies-one-injured-in-road-accident-in-supaul-ballast-laden-truck-crushes-bike-2025-01-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Road Accident: बहन को कोचिंग छोड़ने जा रहे भाई की मौत; गिट्टी लदे ट्रक ने रौंदा, छात्रा घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Road Accident: बहन को कोचिंग छोड़ने जा रहे भाई की मौत; गिट्टी लदे ट्रक ने रौंदा, छात्रा घायल
Thu, 16 Jan 2025 04:31 PM IST
आदित्य आनंद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सुपौल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सुपौल
Published by: आदित्य आनंद
Updated Thu, 16 Jan 2025 04:31 PM IST
सार
Bihar News: बहन को बाइक से कोचिंग छोड़ने जा रहे युवक की ट्रक के चपेट में आने से मौत हो गई। पुलिस ने ट्रक चालक और सह चालक को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन
घटना के बाद लगी भीड़।
- फोटो : सोशल मीडिया।
विस्तार
सुपौल जिले के त्रिवेणीगंज थाना क्षेत्र से एक दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आई है। जहां गुरुवार की सुबह एनएच 327 ई त्रिवेणीगंज-जदिया मार्ग पर समधीनिया रोड के पास तेज रफ्तार अनियंत्रित गिट्टी लोड ट्रक (बीआर 11 एम 6173) ने एक बाइक सवार युवक को कुचल दिया। इस हादसे में बाइक चला रहे युवक बबलू कुमार (24) की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि बाइक पर पीछे बैठी उसकी बहन खुशबू कुमारी (21) गंभीर रूप से घायल हो गई।
विज्ञापन
इधर, घटना के दौरान ट्रक भी सड़क से पलटकर खाई में गिर गया। हालांकि, ट्रक चालक और सह चालक बाल-बाल बच गए और उन्हें मामूली चोटें आईं। हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने दोनों को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया। मृतक की पहचान जदिया निवासी भोगेंद्र यादव के पुत्र बबलू कुमार के रूप में हुई है।
विज्ञापन
बहन को बाइक से कोचिंग छोड़ने जा रहा था बबलू
बबलू कुमार त्रिवेणीगंज बाजार में किराए पर रह कर कोचिंग का संचालन करता था। इसके साथ ही वह प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी भी करता था। हादसे के समय वह अपनी बहन को कोचिंग छोड़ने जदिया जा रहा था। बबलू अविवाहित था और परिवार की जिम्मेदारियां उसके कंधों पर थीं। वह दो भाइयों और एक बहन में सबसे बड़ा था। बबलू की घायल बहन खुशबू कुमारी का त्रिवेणीगंज अनुमंडलीय अस्पताल में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
पुलिस ने ट्रक को किया जब्त, जांच में जुटी
इधर, घायल ट्रक चालक रविंद्र कुमार ने बताया कि वह झारखंड के मिर्जाचौकी से 600 सीएफटी गिट्टी लोड कर त्रिवेणीगंज बाजार आ रहा था। अचानक सामने बाइक आने से ट्रक पलट गया। वही प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि हादसे के समय सह चालक विकास कुमार ट्रक चला रहा था। वही इस बाबत त्रिवेणीगंज थानाध्यक्ष रामसेवक रावत ने बताया कि ट्रक पुलिस की निगरानी में है और क्षतिग्रस्त बाइक को थाना लाया गया है। मृतक का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। वही ट्रक चालक व खलासी को हिरासत में लेकर मामले की जांच की जा रही है।