फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Supaul Road Accident Youth Dies in Bike Collision Near Nirmali Subdivision Bihar News in Hindi Today

Bihar News: बहन को ससुराल छोड़ लौट रहे भाई की सड़क हादसे में मौत, दो बाइक में जबरदस्त भिड़ंत के बाद हुआ ऐसा

Sun, 24 Nov 2024 09:06 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सुपौल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सुपौल Published by: आदित्य आनंद Updated Sun, 24 Nov 2024 09:06 AM IST
सार

Supaul Road Accident news: अनुमंडल कार्यालय निर्मली के पास तेज रफ्तार बाइक ने सामने से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि युवक ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया।

विज्ञापन
Supaul Road Accident Youth Dies in Bike Collision Near Nirmali Subdivision Bihar News in Hindi Today
सड़क हादसे में युवक की मौत। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सुपौल के निर्मली अनुमंडल कार्यालय के समीप कुनौली-निर्मली मेन रोड सह कोसी पश्चिमी तटबंध पर शनिवार की देर शाम दो बाइक की भीषण टक्कर में सवार एक युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान सुपौल के नदी थाना क्षेत्र अंतर्गत कदमाहा धावघाट निवासी संतोष कामत के 25 वर्षीय पुत्र चंद्रकांत कामत के रूप में हुई है। घटना की सूचना पर अनुमंडलीय अस्पताल निर्मली पहुंचे परिजनों में चीख-पुकार मच गई। मृतक के चचेरे भाई रंजीत कामत व अन्य परिजनों ने बताया कि चंद्रकांत अपनी बड़ी बहन को उसके ससुराल डगमारा गांव से पहुंचा कर वापस अपने घर कदमाहा लौट रहा था।

विज्ञापन


युवक ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया
इसी बीच अनुमंडल कार्यालय निर्मली के पास तेज रफ्तार बाइक ने सामने से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि युवक ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। हालांकि स्थानीय लोगों की मदद से उसे गंभीर रूप से जख्मी समझ कर अनुमंडलीय अस्पताल निर्मली पहुंचाया गया। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची निर्मली थाने की पुलिस ने शव को जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की कवायद शुरू कर दी।
विज्ञापन


बहन को श्राद्ध कर्म के बाद पहुंचाने गया था
बताया जा रहा है कि मृतक के दादा के निधन के बाद उसकी बड़ी बहन गांव आई थी। दादा का अंतिम संस्कार व श्राद्ध कर्म संपन्न होने के बाद चंद्रकांत अपनी बड़ी बहन को ससुराल पहुंचाने गया था। परिजनों ने बताया कि मधुबनी जिले के अंधरामठ थाना क्षेत्र के गिदराही गांव में मृतक की शादी इसी साल मार्च महीने में हुई थी। घटना के बाद मृतक की पत्नी सहित परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। इधर, निर्मली थाना के एसआई विजय कुमार पासवान ने बताया कि सड़क दुर्घटना में एक युवक की मौत हुई है। वही निर्मली थानाध्यक्ष सियावर मंडल ने बताया कि दुर्घटना के बाद दूसरी बाइक का चालक वाहन छोड़ कर भाग निकला। बाइक जब्त कर ली गई है। शव को पोस्टमार्टम में भेजने हेतु आवश्यक प्रक्रिया की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed