फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News: Youth dies in Patna; Live in relationship, suicide, police engaged in investigation

Boyfriend Girlfriend: लिव-इन रह रहे थे प्रेमी-प्रेमिका, एक बात बुरी लगी और फंदे पर झूल गया युवक, पटना में घटना

Mon, 23 Sep 2024 04:39 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Mon, 23 Sep 2024 04:39 PM IST
सार

अंजली ने बताया कि प्रद्युम्न पिछले कई दिनों से काफी नशा करने लगा था। नशा को लेकर दोनों के बीच बराबर लड़ाई झगड़ा हुआ करता था। उसने बताया कि कुछ महीने में वह दोनों शादी भी करने वाले थे।

विज्ञापन
Bihar News: Youth dies in Patna; Live in relationship, suicide, police engaged in investigation
प्रद्युम्न की फाइल फोटो। - फोटो : सोशल मीडिया।

विस्तार

पटना सिटी में एक युवक की फंदे से झूलती हुई लाश मिली है। वह अगम कुआं थाना क्षेत्र के गांधीनगर स्थित एक किराए के मकान में रहता था। लिव इन रिलेशनशिप में रह रहे प्रेमी को जब प्रेमिका ने नशा करने से मना किया तो प्रेमी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना स्थानीय लोगों ने अगमकुआ थाने को दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए पटना के नालंदा मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दी है और मामले की छानबीन शुरू कर दिया है।

विज्ञापन


जॉब के साथ पढ़ाई भी करते थे दोनों
इधर, मृत युवक जिस मकान में रहता था, उसके मालिक ने बताया कि दोनों युगल प्रेमी खुद को भाई-बहन बताकर 10 अगस्त को गांधीनगर में एक कमरा किराए पर लिया था। दोनों ने कहा था कि वे प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करते हैं। भागलपुर निवासी प्रद्युम्न कुमार (32) और अंजली कुमारी (28) पटना के गांधीनगर में फरवरी में आए थे। प्राइवेट कंपनी में दोनों जॉब भी करते थे और प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी भी करते थे। 
विज्ञापन


कई दिनों से काफी नशा करने लगा था
अंजली ने बताया कि प्रद्युम्न पिछले कई दिनों से काफी नशा करने लगा था। नशा को लेकर दोनों के बीच बराबर लड़ाई झगड़ा हुआ करता था। उसने बताया कि कुछ महीने में वह दोनों शादी भी करने वाले थे। अंजली ने बताया कि बराबर नशा करने से परेशान उन्होंने प्रद्युमन को नाश करने के लिए मना किया था। उन्होंने बताया कि इसे लेकर प्रद्युम्न और अंजली के बीच बराबर लड़ाई झगड़ा हुआ करता था। सोमवार को इसी बात को लेकर दोनों के बीच झगड़ा हुई और फिर प्रद्युम्न गुस्से से अपने कमरे में गया। इसके बाद अंदर से कमरा बंद कर दिया। अंजली के काफी आवाज देने के बाद भी प्रदुमन कमरा नहीं खोला। इस बीच अंजली जब ऊपर खिड़की से देखी तो प्रद्युम्न पंखे से झूल कर आत्महत्या कर ली। उसने इसकी सूचना आसपास के लोगों को दी। आसपास के लोगों ने इसकी सूचना स्थानीय थाना को दी। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed