{"_id":"6658371623d89c298d01f678","slug":"bihar-news-youth-dies-in-mob-lynching-in-patna-condition-of-another-is-critical-bihar-police-investigation-2024-05-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News: मॉब लिचिंग में युवक की मौत, दूसरे की हालत गंभीर; चोरी का आरोप लगाकर लोगों ने बेरहमी से पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News: मॉब लिचिंग में युवक की मौत, दूसरे की हालत गंभीर; चोरी का आरोप लगाकर लोगों ने बेरहमी से पीटा
Thu, 30 May 2024 01:51 PM IST
आदित्य आनंद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: आदित्य आनंद
Updated Thu, 30 May 2024 01:51 PM IST
सार
Patna News : दोनों छोड़ देने की गुहार लगाते रहे लेकिन किसी ने उनकी एक न सुनी और पीट-पीटकर अधमरा कर दिया। इसी बीच पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को फौरन अस्पताल में भर्ती करवाया।
विज्ञापन
सुुधीर की मौत के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
पटना में मॉब लिचिंग हुई है। ग्रामीणों ने चोरी का आरोप लगाकर दो दोस्तों को बेरहमी से पीटा। दोनों छोड़ देने की गुहार लगाते रहे लेकिन किसी ने उनकी एक न सुनी और पीट-पीटकर अधमरा कर दिया। इसी बीच पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को फौरन अस्पताल में भर्ती करवाया। यहां डॉक्टर ने एक युवक की गंभीर स्थिति को देखते हुए पटना के पीएमसीएच रेफर कर दिया। जहां इलाज के दौरान पीएमसीएच में एक युवक की मौत हो गई।
विज्ञापन
दोस्त के साथ घर लौट रहा था
घटना की सूचना के बाद पूरे इलाके में सनसनी का माहौल कायम हो गया। घटना के बाद दोनों युवकों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजनों ने बताया कि सुधीर कुमार पटना में ओला कैब चलता था। गुरुवार की देर रात वह अपने दोस्त सचिन कुमार के साथ घर सिल्वर चक लौट रहा था। इसी क्रम में सावरचक नौबतपुर के ग्रामीणों ने दोनों को घेर लिया और चोरी का आरोप लगाकर दोनों की पिटाई कर दी।
विज्ञापन
पुलिस ने चार को गिरफ्तार किया
मामले में नौबतपुर के पुलिस अनुमंडल पदाधिकारी डीएसपी दीपक कुमार ने कहा कि गांव में एक व्यक्ति लालजी पंडित गांजा का कारोबार करता था। पूछताछ में पता चला है कि दोनों युवक रात के ढाई बजे गांजा लाने वहां ही गए थे। इसी क्रम में कुछ कहासुनी हुई और वहां मौजूद लोग चोर-चोर का हल्ला करने लगे। इसकी बाद वहां और लोग जुट गए और दोनों की पिटाई कर दी। पुलिस के पहुंचते ही आरोपी फरार हो गए। इसके बाद दोनों युवकों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां एक युवक ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने छापेमारी कर चार लोगों को गिरफ्तार किया है। मामले में आगे की कार्रवाई चल रही है।
विज्ञापन