फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News: Youth dies in collision between two bikes in Supaul; Road accident, Bihar Police investigation

Bihar News: आमने-सामने दो बाइकों की भिड़ंत में युवक की मौत; चार घायलों में तीन की हालत नाजुक

Mon, 27 Jan 2025 10:47 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सुपौल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सुपौल Published by: आदित्य आनंद Updated Mon, 27 Jan 2025 10:47 AM IST
सार

Road Accident: दोनों बाइक की टक्कर की वजह से जोरदार आवाज हुई। जिसके बाद मौके पर जुटे स्थानीय लोगों ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टर ने युवक को मृत घोषित कर दिया। वही तीन लोगों को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है।
 

विज्ञापन
Bihar News: Youth dies in collision between two bikes in Supaul; Road accident, Bihar Police investigation
सड़क दुर्घटना। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सुपौल के राघोपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत सिमराही बाजार में एनएच 106 पर रविवार की रात सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई। घटना में चार लोग घायल हो गए, जिसमें तीन की हालत गंभीर है। घटना करजाइन रोड  स्थित यज्ञ स्थल के पास की बताई जा रही है, जहां दो बाइक में आमने-सामने की जोरदार टक्कर हुई। स्थानीय लोगों ने बताया कि यज्ञ स्थल के पास पार्किंग की समुचित व्यवस्था नहीं होने के कारण यहां सड़क संकीर्ण हो गया है, जिसकी वजह से यह हादसा हुआ। टक्कर के बाद हुई जोरदार आवाज सुन कर मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई। जिसके बाद सभी को उपचार के लिए रेफरल अस्पताल राघोपुर पहुंचाया गया। लेकिन यहां जांच के बाद डॉक्टर ने एक युवक को मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन


मृतक की पहचान झिल्ला डुमरी निवासी सदानंद मंडल के 28 वर्षीय पुत्र धर्मेंद्र कुमार के रूप में हुई है। वहीं, घायलों में झिल्ला डुमरी निवासी जोगेंद्र मंडल के 14 वर्षीय पुत्र आकाश कुमार, मानगंज निवासी शशि भूषण मेहता के 16 वर्षीय पुत्र नीतेश कुमार और कोहबारा निवासी ज्ञान देव मेहता के 23 वर्षीय पुत्र रोहन कुमार शामिल हैं। इन तीनों को बेहतर इलाज के लिए रेफर किया गया है। इसके अलावा लक्ष्मीपुर वार्ड-9 निवासी बुधन मंडल के 15 वर्षीय पुत्र संदीप कुमार को मामूली चोटें आईं, जिसका प्राथमिक उपचार राघोपुर के रेफरल अस्पताल में किया गया।
विज्ञापन


अस्पताल में जुटी भीड़, जांच में जुटी पुलिस
घटना के बाद स्थानीय लोगों ने सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया। वहीं सूचना पर राघोपुर थाने की पुलिस भी अस्पताल पहुंची। अचानक भीड़ जुटने से कुछ देर के लिए हालात अस्त-व्यस्त हो गए। हालांकि पुलिस अपनी कार्रवाई में जुट गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल सुपौल भेज दिया। वही घायलों से जरूरी जानकारी ली। इस बाबत राघोपुर थानाध्यक्ष नवीन कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल सुपौल भेजा गया है। पुलिस घटना के मद्देनजर विभिन्न बिंदुओं पर जांच और जरूरी कार्रवाई में जुट गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed