फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News: Youth dies after violent clash; People created ruckus, even committed arson; Gopalganj News

Bihar News: हिंसक झड़प के बाद युवक की मौत; टैक्सी स्टैंड पर शव रखकर लोगों ने किया बवाल, आगजनी भी की

Sun, 10 Nov 2024 04:58 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोपालगंज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोपालगंज Published by: आदित्य आनंद Updated Sun, 10 Nov 2024 04:58 PM IST
सार

Gopalganj News: दो गांव के लोगों के बीच शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते खूनी खेल में बदल गया। दोनों ओर से जमकर लाठी-डंडे चले। इस दौरान एक युवक की मौत हो गई। घटना से गुस्साए लोगों ने जमकर बवाल किया। 

विज्ञापन
Bihar News: Youth dies after violent clash; People created ruckus, even committed arson; Gopalganj News
घटना के बाद लगी भीड़। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गोपालगंज जिले के मीरगंज थाना क्षेत्र के सिंगहा पंचायत के पंडितपुरा और अहिरौली गांव के कुछ लोगों के बीच जमकर मारपीट हुई थी। इसमें एक युवक की मौत हो गई थी। मृतक की पहचान पंडितपुरा गांव के सालिक साह के रूप में की गई। घटना से आक्रोशित लोगों ने रविवार को नगर पंचायत हथुआ के टैक्सी स्टैंड के समीप सड़क पर शव को रखकर बवाल करने लगे। गुस्साए लोगों ने सड़क पर आगजनी की। इसके बाद दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा देने और मृतक के आश्रितों को मुआवजा की मांग करने लगे। 

विज्ञापन


चार आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया
सूचना मिलते ही मौके पर पहुँचे हथुआ एसडीपीओ आनंद मोहन गुप्ता, हथुआ बीडीओ सुमित कुमार , हथुआ थानाध्यक्ष विकाश कुमार, मीरगंज थानाध्यक्ष किशोरी चौधरी, अपर थानेदार नेहा कुमारी, संबंधित पंचायत के मुखिया पती अजय मिश्र ने परिजनों और ग्रामीणों को समझा-बुझाकर शव के साथ घर वापस भेज दिया गया। परिजनों द्वारा मीरगंज थाने में पांच लोगों के खिलाफ लिखत आवेदन दिया गया। आवेदन पत्र मिलते ही पुलिस ने चार नामज़द आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया और एक को पकड़ने के लिए जगह-जगह छापेमारी कर रही है।
विज्ञापन


शव के साथ परिजनों को घर वापस भेजा गया
विदित हो कि एक माह पूर्व दो पक्षों के बीच हुई हिंसक झड़प में पंडितपुरा गांव के सालिक साह गंभीर रूप से जख्मी हो गए थे। इन्हें इलाज के लिए गोरखपुर के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उनकी इलाज के दौरान शनिवार को ही मौत हो गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल गोपालगंज भेज दिया। शव का पोस्टमार्टम करा कर प्रशासन ने शव परिजनो को सौंप दिया गया था। इसी बीच रविवार की सुबह परिजनों एवं ग्रामीण ने मिलकर शव को रास्ते पर रखकर आगजनी एवं प्रदर्शन करने लगे। इससे बाद में पुलिस प्रशासन एवं जनप्रतिनिधियों की मदद से समझा बुझाकर शव के साथ परिजनों को घर वापस भेजा गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed