फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News : Youth beaten to murder case Mob lynching liquor party 47-56 gang active in begusarai Bihar police

Bihar News : 47-56 गैंग फिर चर्चा में, शराब पार्टी में युवक की पीट-पीटकर हत्या; पुलिस पर भी हुआ हमला

Tue, 15 Apr 2025 11:54 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Tue, 15 Apr 2025 11:54 PM IST
सार

Bihar : शराबबंदी वाले बिहार में शराब पार्टी के दौरान युवक की पीट-पीटकर हत्या हो गई। घटनाक्रम कुछ ऐसा हुआ कि पुलिस भी आक्रोशित भीड़ से पीट गई। हालांकि जान बचाने के लिए भागना भी पड़ा। इन सब के बीच 47-56 गैंग की भी खूब चर्चा है।  

विज्ञापन
Bihar News : Youth beaten to murder case Mob lynching liquor party 47-56 gang active in begusarai Bihar police
घटनास्थल पर पुलिस - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

बेगूसराय में अपराधियों ने एक युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी। घटना की जानकारी मिलने के बाद गुस्साए लोगों ने सड़क जाम कर पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर हंगामा किया। हालाँकि गुस्सायी भीड़ ने इस हत्या में शामिल एक आरोपी को पकड़ लिया और उसकी जमकर पिटाई कर दी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को भीड़ से छुड़ाकर ले जाने लगी । फिर क्या था, यह गुस्सा पुलिस पर भी बरसा गया और लोगों ने पुलिस टीम पर भी हमला कर दिया। पुलिस ने किसी तरह वहां से भागकर अपनी जान बचाई। घटना नगर थाना क्षेत्र के  विष्णुपुर स्थित शुक्कन टोला की है। मृतक की पहचान शुक्कन टोला निवासी प्रवीण कुमार के रूप में की गई है।

विज्ञापन


यह खबर भी पढ़ें -Bihar Election 2025 : पशुपति पारस को फिर झटका, कांग्रेस ने बता दिया- महागठबंधन में कितने दल हैं
विज्ञापन


घटना के संबंध में परिजनों का कहना है कि आज प्रवीण कुमार को तीन चार दोस्त घर से बुलाकर ले गये। फिर शराब पार्टी   पिलायी। शराब पिलाने के बाद उसे बेहरमी से लाठी डांटे से पीट-पीट कर उसकी हत्या कर दी। हत्या की जानकारी मिलते ही परिजन सड़क पर शव को रखकर पुलिस प्रशासन के खिलाफ हंगामा करने लगे। गुस्सायी भीड़ ने एक आरोपी को पकड़ लिया और उसकी जमकर पिटाई कर दी। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस भी तब तक वहां पहुँच गई। फिर पुलिस आरोपी युवक को भीड़ से छुड़ाने की कोशिश करने लगी। लेकिन आज लोगों का आक्रोश इस कदर बढ़ा हुआ था कि पुलिस भी लोगों के आक्रोश का शिकार हो गई। लोगों ने पुलिस पर भी हमला कर दिया। हालांकि पुलिस ने किसी तरह आरोपी को भीड़ से छुड़ाकर अपने साथ ले गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना के संबंध में स्थानीय लोगों का कहना है कि कुछ लड़के प्रवीण को घर से बुलाकर ले गये। फिर शराब की पार्टी हुई। शराब पीने-पिलाने के बाद प्रवीण कुमार को उन लड़कों ने बेहरमी से पीट-पीट कर उसकी हत्या कर दी। हत्या करने के बाद शव को रेलवे लाइन स्थित मनोकामना मंदिर के पास छोड़ दिया। उन्होंने बताया है कि प्रवीण को जबरन काम करने के लिए कहा जा रहा था। प्रवीण काम करने से इनकार कर दिया। इसी बात से नाराज होकर बदमाश योजना के तहत उसे घर से बुलाकर ले गये और उसकी हत्या कर दी।

यह खबर भी पढ़िए -Bihar News: पुणे के व्यवसायी की अपहरण के बाद हत्या मामले में 11 अपराधी गिरफ्तार, फेक जीमेल से फंसाते थे

घटना की सूचना मिलते ही परिजन वहां पहुंचे और फिर शव को अपने साथ लेकर घर आ गये और सुकून टोला के पास सड़क जाम कर बवाल करने लगे। घटना की सूचना मिलते ही सदर डीएसपी सुबोध कुमार मौके पर पहुंचकर किसी तरह सभी लोगों को समझा बूझकर मामले को शांत कराया। इस घटना के संबंध में सदर डीएसपी सुबोध कुमार ने बताया है कि एक युवक को गांव के ही कुछ लोगों ने पीट-पीटकर कर हत्या करने का परिजनों के द्वारा आरोप लगाया गया है। फिलहाल इस हत्या के मामले में एक आरोपी को विरासत में ली गई है उससे पूछताछ की जा रही है। उन्होंने बताया है कि आपसी रंजिश के कारण पीट पीटकर हत्या की गई है। फिलहाल पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेज दिया है। आगे की कार्रवाई की जा रही है। मिली जानकारी के अनुसार बताया जा रहा है कि 47-56 गैंग के लोगों के द्वारा इस घटना को अंजाम दिया गया है। लोगों ने बताया है कि 47-56 गैंग इस क्षेत्र में सक्रिय है।

                                           

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed