{"_id":"6405dc3a5fa7074acc090774","slug":"bihar-news-youth-arrested-from-jamui-for-posting-viral-video-in-tamil-nadu-case-2023-03-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar: तमिलनाडु केस में भीम आर्मी का जिलाध्यक्ष गिरफ्तार, फर्जी वीडियो पोस्ट करने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar: तमिलनाडु केस में भीम आर्मी का जिलाध्यक्ष गिरफ्तार, फर्जी वीडियो पोस्ट करने का आरोप
Mon, 06 Mar 2023 05:57 PM IST
आदित्य आनंद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: आदित्य आनंद
Updated Mon, 06 Mar 2023 05:57 PM IST
सार
Bihar: तमिलनाडु में एक बिहारी की हत्या और एक आत्महत्या बताई जा रही मौत की खबर में सोमवार को राज्य सरकार का कड़ा रुख सामने आया। अमन नाम के जमुई निवासी एक युवक को आर्थिक अपराध इकाई (EOU) ने फर्जी वीडियो वायरल करने के आरोप में गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
आरोपी अमन कुमार की फाइल फोटो।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
तमिलनाडु में एक बिहारी की हत्या और एक आत्महत्या बताई जा रही मौत की खबर में सोमवार को राज्य सरकार का कड़ा रुख सामने आया। अमन नाम के जमुई निवासी एक युवक को आर्थिक अपराध इकाई (EOU) ने फर्जी वीडियो वायरल करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि अमन कुमार भीम आर्मी का जिलाध्यक्ष है। अमन पर आरोप है कि उसने आत्महत्या को हत्या बताकर वीडियो को वायरल किया। यह कार्रवाई उस समय की गई है, जब जमुई, पटना, भागलपुर समेत कई जगहों पर तमिलनाडु से बिहारी मजदूर वापस लौटकर बता रहे हैं कि उन्हें छेक-रोक कर बिहार लौटने को कहा जा रहा है।
विज्ञापन
आर्थिक अपराध इकाई ने किया गिरफ्तार
तमिलनाडु में एक बिहारी की हत्या और आत्महत्या बताई जा रही मौत की खबर को छोड़ सारी खबरें फर्जी निकलीं। हत्या वाली खबर पर पुलिस ने अभी कुछ नहीं कहा है। आत्महत्या वाली मौत की खबर को बिहार पुलिस ने भी हैदराबाद पुलिस की तर्ज पर आत्महत्या करार दिया है। आत्महत्या बताई जा रही मौत को परिजन भी हत्या कह रहे थे, लेकिन अब उसी केस में अमन नाम के नए किरदार को रविवार की रात आर्थिक अपराध इकाई ने गिरफ्तार किया।
विज्ञापन
30 में से 4 वीडियो की अबतक जांच हुई
एडीजी जी. एस. गंगवार ने सोमवार को बताया कि अप्रवासी बिहारियों के हमले से संबंधित 30 वीडियो में से चार भ्रामक और उकसाने वाला वीडियो मिला। जमुई निवासी अमन ने पूर्व की घटनाओं को ताजा घटनाओं से जोड़कर वीडियो बनाकर अपलोड किया था। उसने आत्महत्या को हत्या बताया। चार को इस केस में नामजद किया गया है। उनमें जमुई के लक्ष्मीपुर निवासी मनोज रविवास के बेटे अमन कुमार को गिरफ्तार किया गया है। उसके मोबाइल की बरामदगी के बाद कई और जानकारी मिल रही है। बाकी 26 वीडियो की जांच की जा रही है। उसके अलावा, आरा निवासी एक अन्य अभियुक्त के खिलाफ कार्रवाई कर रही है। वह नारायणपुर कांड का फरार अपराधी है। उसने सारण के मुबारकपुर कांड के भी उकसाने और भड़काने वाला वीडियो शेयर किया था।
विज्ञापन