फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News: Youth absconds from police station in Sitamarhi: Love affair, Bihar Police investigation

Bihar News: हाजत से फरार हुआ युवक, इस मामले में प्रेमिका के साथ पकड़ाया था; जानिए पूरा मामला

Thu, 19 Dec 2024 11:43 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीतामढ़ी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीतामढ़ी Published by: आदित्य आनंद Updated Thu, 19 Dec 2024 11:43 AM IST
सार

हाजत से फरार हुए युवक की प्रेमिका का आरोप है कि 17 दिसंबर को शादी करने की बात कहकर बुलाया और सुरसंड के होटल में संबंध बनाया। जब मैंने शादी करने के लिए कहा तो भागने की कोशिश करने लगा। 

विज्ञापन
Bihar News: Youth absconds from police station in Sitamarhi: Love affair, Bihar Police investigation
हाजत का रोशनदान तोड़कर फरार हुआ युवक। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सीतामढ़ी के बोखड़ा थाने के हाजत का रोशनदान तोड़कर एक युवक बुधवार रात फरार हो गया है। फरार आरोपी की पहचान सीतामढ़ी के बाजपट्टी थाना क्षेत्र के पिपराढ़ी निवासी रामाश्रय महतो का पुत्र नीतीश कुमार के रूप में की गई। इधर, फरार युवक के विरुद्ध पुलिस ने प्राथमिकी भी दर्ज कर ली है। पुलिस का कहना है आरोपी युवक की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। वहीं पुपरी डीएसपी अतनु दत्ता ने अहले सुबह बोखड़ा थाना पहुंचकर मामले की जांच की। 
विज्ञापन

 

प्रभारी थानाध्यक्ष प्रदीप पासवान की टीम ने युवक और युवती को बुधवार रात पुलिस ने गोहाटी चौक भाउर के पास से हिरासत में लिया था। युवक को बोखड़ा थाना की हाजत में रखा गया था। इसी दौरान वह रोशनदान तोड़कर फरार हो गया। मामले में युवती ने बताया कि नीतीश से ढाई वर्ष पूर्व सोशल मीडिया के माध्यम से जान-पहचान हुई थी। इस दौरान शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाता रहा। 13 नवंबर को भी नीतीश ने उसे पटना बुलाकर चार दिनों तक अपने साथ रखा और शादी का वादा कर घर भेज दिया। 

विज्ञापन


युवती ने बताया कि 17 दिसंबर को शादी करने की बात कहकर बुलाया और सुरसंड के होटल में संबंध बनाया। जब युवती ने शादी करने के लिए कहा तो उसे कटरा मंदिर में शादी करने की बात कहकर बाइक पर बैठा लिया। इसी दौरान बोखड़ा थाने के समीप पहुंचते ही वह बाइक से उतरकर भागने लगा। तब युवती ने शोर मचाकर उसे पकड़ लिया। इसके बाद युवक ने उससे शादी करने से इंकार दिया। शोर सुनकर मौके पर पहुंची पुलिस दोनों को हिरासत में लेकर थाने ले गयी। जहां से वह रात में थाने से फरार हो गया। युवती का कहना है पुलिस इस मामले को गंभीरता से ले और आरोपियों की गिरफ्तारी करे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed