फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News: Young man shot dead in Darbhanga, mother said - did not even eat Kharna Prasad, Crime News

Bihar News: दरभंगा में युवक की गोली मारकर हत्या, मां बोली- खरना का प्रसाद भी नहीं खाया था, दोस्त बुलाकर ले गए

Thu, 07 Nov 2024 02:52 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा Published by: आदित्य आनंद Updated Thu, 07 Nov 2024 02:52 PM IST
सार

डीएसपी अमित कुमार ने कहा कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।  वहीं पुलिस एक प्रत्यक्ष दर्शी को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

विज्ञापन
Bihar News: Young man shot dead in Darbhanga, mother said - did not even eat Kharna Prasad, Crime News
घटना के बाद रोते-बिलखते परिजन। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दरभंगा के नगर थाना क्षेत्र के जितुगाछी स्थित बागमती नदी के किनारे एक युवक की गोली मारकर हत्या कर शव फेंका हुआ पाया गया है। छठ घाट किनारे युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है वह घर मे आज लोकास्था के महापर्व की तैयारी कर रही मां एवं पूरा परिजन दहाड़े मार कर विलाप कर रहा है। मृतक की पहचान हीरा साहनी के रूप में हुई है घटना की सूचना पर सदर डीएसपी अमित कुमार सहित कई थानों की पुलिस मौके पर पहुँचकर जांच में जुट गई है। पुलिस ने हत्या के मामले के एक प्रत्यक्षदर्शी को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

विज्ञापन


खरना का प्रसाद भी नहीं खा पाया था
एक तरफ मृतक के घर मे लोकास्था के महापर्व छठ की तैयारी चल रही थी इस बीच पुत्र की हत्या की खबर मिलते ही पूरा परिवार मर्माहत है। हीरा सहनी की गोली मार हत्या करने की खबर से पूरे इलाके में सनसनी फैल गया है। मृतक की मां ने बताया कि उनका पुत्र रात को खरना का प्रसाद भी नहीं खा पाया था।  देर शाम दोस्तो ने फोन कर हीरा को बुलाया जो रात को वापस घर नही लौटा तो काफी खोजबीन किया गया लेकिन कुछ जानकारी नही मिल सका था।  
विज्ञापन


अंतिम छोड़ पर हीरा का शव पड़ा हुआ था
आज स्थानीय लोग छठ घाट को अंतिम रूप देने की तैयारी करने जुटे घाट के अंतिम छोड़ पर हीरा का शव पड़ा हुआ था। शव मिलने की जानकारी मिलते ही काफी संख्या से लोगों की भीड़ इकट्ठी हो गई। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची नगर थाना की पुलिस ने  वृंदावन घाट के नजदीक युवक का शव बरामद किया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच भेज दिया गया है। मृतक की मां तेतरी देवी ने मृतक बेटा के दोस्तो पर हत्या करने का आरोप लगाया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना के पीछे का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पाया
घटना की सूचना मिलते ही भारी संख्या में पुलिस बल के साथ पहुचे सदर SDPO अमित कुमार और SDM विकास कुमार पहुंच कर तहकीकात में जुट गए है। डीएसपी अमित कुमार ने कहा कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।  वहीं पुलिस एक प्रत्यक्ष दर्शी को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। फिलहाल घटना के पीछे का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है। जांच के बाद आगे की कार्यवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed