Murder Case : हत्या के बाद बोरे में पैक कर शव फेंकने का चला नया ट्रेंड, 12 घंटे में दो घटना से जिले में सनसनी
Bihar : शहर में पिछले महीने दो सहोदर भाइयों का शव बोरे में लिपटा हुआ बरामद हुआ था। आज फिर एक ऐसी ही लाश बोरे में लिपटी हुई मिली है। लोग यह कह रहे हैं कि हत्या के बाद बोरे में लपेटकर शव फेंकने का ट्रेंड बन रहा है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बेगूसराय में बोरे में बंद युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मामला भगवानपुर थाना क्षेत्र का है। फिलहाल पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त करने का प्रयास कर रही है। मृतक के पहचान होने के बाद ही घटना के कारणों खुलासा हो पाएगा। फिलहाल पुलिस विभिन्न एंगलों से मामले की जांच में जुट गई है। पूरा मामला भगवानपुर थाना अंतर्गत ताजपुर तीन बटिया की है। तिनबटिया सड़क के किनारे बोरे में बंद करीब 25 वर्षीय अज्ञात युवक का शव लोगों ने गुरुवार की सुबह देखा। स्थानीय लोगों की सूचना पर भगवानपुर थाना की पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई है। शव को कब्जे में लेकर आगे की प्रक्रिया में जुटी हुई है।
यह खबर भी पढ़ें -Bihar Election 2025 : फिर बिहार आ रहे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भारत-पाकिस्तान तनाव के बीच रोहतास में तैयारी
तो क्या बेगूसराय में बोरे में बंद करने का चला नया ट्रेंड
क्राइम एक्सपर्ट का कहना है कि जब किसी शव को पैक कर किसी जगह पर ठिकाना लगाया जाता है, तो अधिकतर केसों में खुलासा के बाद यह सामने आता है कि उस जगह उसकी हत्या नहीं की गई होती है। अन्यत्र हत्या कर अपराधी साक्ष्य मिटाने को लेकर शव को पैक कर ठिकाना लगाते हैं। बीते अप्रैल महीने में दो सहोदर भाईयों का बरौनी हरपुर वास्तु विहार के पीछे प्लास्टिक में बंद दो शव मिला था। वही इस घटना के बाद एक बार फिर भगवानपुर थाना क्षेत्र में बोरबंद मिले युवक के शव ने इस चर्चा को हवा दिया है कि क्या बेगूसराय के अपराधी अपराध के नए ट्रेंड को अपनाने लगे हैं। ऐसे में अपराधी हत्या कर रहे हैं और शव को ठिकाना भी लगा रहे हैं। इस बीच एक भी मामले में पुलिस मौका ए वारदात पर अपराधी को पकड़ने में नाकाम रहती है।
यह खबर भी पढ़ें -Bihar News : 'तेज प्रताप हसनपुर से लापता, तेजस्वी राघोपुर विधानसभा के लिए नहीं पक्का'- जदयू ने क्यों कहा ऐसा?
12 घंटे में यह दूसरी घटना
12 घंटे के अंतराल में लगातार दूसरी घटना होने से भगवानपुर थाना क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। बुधवार की रात में बदमाशों ने एक मासूम की गोली मारकर हत्या कर दी थी। इस घटना की गुत्थी अभी सुलझी भी नहीं थी कि एक और नई घटना होने से पुलिस के लिए परेशानी बढ़ती दिख रही है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.