{"_id":"67e615c35070b452d403e0b9","slug":"bihar-news-young-man-climbed-mobile-tower-in-nalanda-attempted-suicide-bihar-police-investigation-2025-03-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News: आत्महत्या के लिए मोबाइल टावर पर चढ़ा युवक, बोला- बिना कारण पीटने लगते हैं लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News: आत्महत्या के लिए मोबाइल टावर पर चढ़ा युवक, बोला- बिना कारण पीटने लगते हैं लोग
Fri, 28 Mar 2025 08:51 AM IST
आदित्य आनंद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा
Published by: आदित्य आनंद
Updated Fri, 28 Mar 2025 08:51 AM IST
सार
Nalanda News: नालंदा थानेदार निशि कुमार ने बताया कि प्रथम दृष्टिया युवक को देखने से यह प्रतीत हो रहा है कि वह मानसिक रूप से विक्षिप्त है। पूछताछ की जा रही है। उसके गांव वालों से भी पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
मोबाइल टावर पर चढ़ा युवक।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
नालंदा में आत्महत्या के इरादे से एक युवक मोबाइल के टावर पर चढ़ गया इसके बाद कड़ी मशक्कत के बाद ग्रामीण और पुलिस के सहयोग से उसे नीचे उतारा गया। युवक की पहचान सिलाव थाना क्षेत्र के पांकी गांव निवासी सुनील सिंह का पुत्र गोलू कुमार है। यह पूरी घटना नालंदा थाना क्षेत्र के माहुरी गांव का है। गोलू ने बताया कि वह आत्महत्या करने के लिए मोबाइल टावर पर चढ़ा था। उसके माता-पिता की मृत्यु हो चुकी है। उसने बताया कि उसके साथ मारपीट किया जाता है। इसलिए वह मोबाइल टावर पर फांसी लगाने के लिए चढ़ गया था।
विज्ञापन
युवक मोबाइल टावर पर चढ़ा था
दरअसल, शुक्रवार की सुबह जब ग्रामीणों की नींद खुली तो उन्हें मोबाइल टावर पर चढ़े एक युवक पर नज़र पड़ी। इसके बाद ग्रामीण युवक को नीचे उतरने के लिए आवाज लगाने लगे स्थानीय पुलिस को भी इस बात की जानकारी दी गई। इसके बाद बहला फुसला कर युवक को किसी तरह से नीचे उतार लिया गया। गुरुवार देर रात ही युवक मोबाइल टावर पर चढ़ा था। करीब 15 किलोमीटर दूर से चलकर गोलू माहुरी पहुंचा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस बोली- वह मानसिक रूप से विक्षिप्त है
इस मामले में नालंदा थानेदार निशि कुमार ने बताया कि प्रथम दृष्टिया युवक को देखने से यह प्रतीत हो रहा है कि वह मानसिक रूप से विक्षिप्त है। पूछताछ की जा रही है एवं उसके गांव वालों से भी पता लगाया जा रहा है। ग्रामीणों के द्वारा पुलिस को टावर पर चढ़े युवक के बारे में पता चला।
Bihar News: जल्द होगा तीन राज्यों से सांस्कृतिक समझौता, 'एक भारत, श्रेष्ठ भारत' को मिलेगा नया आयाम; जानें