{"_id":"67023535773dc9844c0eb056","slug":"bihar-news-woman-shot-in-purnia-condition-critical-she-was-going-to-a-relative-s-house-with-her-husband-2024-10-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News : पूर्णिया में महिला को मारी गोली, हालत गंभीर; पति के साथ रिश्तेदार के घर जा रही थी, अचानक ऐसा हुआ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News : पूर्णिया में महिला को मारी गोली, हालत गंभीर; पति के साथ रिश्तेदार के घर जा रही थी, अचानक ऐसा हुआ
Sun, 06 Oct 2024 12:29 PM IST
आदित्य आनंद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पूर्णिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पूर्णिया
Published by: आदित्य आनंद
Updated Sun, 06 Oct 2024 12:29 PM IST
सार
परिजनों ने बताया कि घायल महिला नीलम देवी अपने पति कार्तिक मंडल के साथ बाइक से अपने रिश्तेदार के मैनीगिद्धा गया था। देर रात्रि बाइक से घर लौट रहा था, इसी दौरान बाइक सवार दो अपराधी पीछा करने लगे।
विज्ञापन
क्राइम
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पूर्णिया में बैखौफ अपराधियों ने छिनतई के दौरान एक महिला को गोली मार दी। महिला को एक गोली बाए हाथ के बांह में लगी है, जिसे महिला गंभीर रूप से घायल से घायल हो गया। इसका इलाज पूर्णिया के प्राइवेट अस्पताल में चल रहा है। जहां महिला की काफी गंभीर बनी हुई है। घटना की सूचना महिला के परिजनों को दिया है। घटना रूपौली थाना क्षेत्र तेलडीहा के पास घटी हैं। घायल महिला की पहचान तेलडीहा गांव निवासी कार्तिक मंडल के पत्नी नीलम देवी के रूप में की गई हैं।
विज्ञापन
अपराधी गाली गलौज और मारपीट करने लगे
परिजनों ने बताया कि घायल महिला नीलम देवी अपने पति कार्तिक मंडल के साथ बाइक से अपने रिश्तेदार के मैनीगिद्धा गया था। देर रात्रि बाइक से घर लौट रहा था, इसी दौरान बाइक सवार दो अपराधी पीछा करने लगे। कुछ दूर तक बाइक से आगे पीछे करने पर कार्तिक मंडल रोक जब पूछा कि ऐसा क्यों कर रहे हों तो अपराधी गाली गलौज और मारपीट करने लगे। इसी दौरान एक अपराधी कमर से गोली चला दिया। गोली कार्तिक मंडल को न लग कर गोली महिला को लग गई। इसे महिला गंभीर रूप घायल हो गई। इसे आननफानन में इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल धमदाहा में भर्ती कराया गया। जहां गंभीर स्थिति को देखते हुए पूर्णिया जीएमसीएच रेफर कर दिया।
विज्ञापन
गंभीर स्थिति को देखते हुए हायर हॉस्पिटल रेफर कर दिया
परिजनों द्वारा महिला को इलाज के लिए पूर्णिया जीएमसीएच लाया, जहां इलाज के बाद गंभीर स्थिति को देखते हुए हायर हॉस्पिटल रेफर कर दिया। फिलहाल महिला का इलाज पूर्णिया के निजी अस्पताल में चल रहा है। वहीं महिला की स्थिति काफी गंभीर बनी हुई हैं। परिजनों द्वारा घटना की सूचना पुलिस को दिया है।
विज्ञापन