{"_id":"67ea09c07e8caff8a70fb700","slug":"bihar-news-woman-s-dead-body-found-hanging-in-room-suicide-case-muzaffarpur-bihar-police-husband-wife-2025-03-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Suicide Case : कमरे में फंदे से लटका मिला महिला का शव, दहेज प्रताड़ना की वजह से आत्महत्या की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Suicide Case : कमरे में फंदे से लटका मिला महिला का शव, दहेज प्रताड़ना की वजह से आत्महत्या की आशंका
Mon, 31 Mar 2025 08:49 AM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण
Updated Mon, 31 Mar 2025 08:49 AM IST
सार
Bihar : आसपास के लोगों को शक हुआ कि मामला कुछ गड़बड़ है। उन्हीं लोगों में से किसी ने पुलिस को भी सूचना दे दी। लिहाजा पुलिस भी तुरंत घटनास्थल पर पहुँच गई। तब लोगों को पता चला कि महिला का शव कमरे में फंदे से लटका हुआ है।
विज्ञापन
जांच में जुटी पुलिस
- फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विस्तार
मुजफ्फरपुर में एक महिला ने पंखे से फंदे से लटका हुआ शव मिला है। देर शाम को एक महिला ने पंखे से फंदे से लटका हुआ शव मिला है। आशंका जताई जा रही है कि दहेज प्रताड़ना से तंग आकर किया है महिला ने सुसाइड किया है। मामला मिठनपुरा थाना क्षेत्र के रज्जाक कॉलोनी की है। मृतका की पहचान मोहम्मद दानिश की पत्नी फातिमा कौसर उर्फ डॉली (24) के रूप में हुई है।
विज्ञापन
यह खबर भी पढ़िए -Tanishq Robbery Case : बिहार के सबसे बड़े तनिष्क लूटकांड में फंसा पूर्व पार्षद का नाम, अब मामला आया सामने
विज्ञापन
घटना की जानकारी मिलते ही घटनास्थल पर स्थानीय लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। आसपास के लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम कराया जाने के लिए मेडिकल कॉलेज में भेज दिया है। घटना के संबंध में स्थानीय लोगों ने बताया कि महिला की शादी पांच साल पूर्व हुई थी। मृतका का चार वर्ष का एक बेटा भी है। घटना को लेकर स्थानीय लोगों के द्वारा दहेज मांगने को लेकर के प्रताड़ित करने की बात कही गई है। पुलिस मृतका के मायका वालों के आने के बाद आगे की कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन
घटना के संबंध में मिठनपुरा थाना अध्यक्ष राम इकबाल प्रसाद ने बताया कि देर शाम एक महिला का फंदे से लटका हुआ शव मिलने की जानकारी मिली। सूचना मिलते ही पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची तो कमरे में लगे हुए पंखे से शव लटका हुआ पाया। शव को उतारा गया और फिर एफएसएल की टीम को बुलाई गई। थानाध्यक्ष ने बताया कि इस मामले में प्रथम दृष्टया आत्महत्या का लग रहा है। शव को पोस्टमार्टम कराया जाने के लिए मेडिकल कॉलेज भेजा गया है। मामले की जांच की जा रही है। आवेदन मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। मेडिकल कॉलेज के पोस्टमार्टम रिपोर्ट से स्पष्ट होगा कि मौत का वास्तविक कारण क्या था।