फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News: Woman murdered in Nalanda, these people entered the house and shot her; Husband works in Delhi

Bihar News: नालंदा में महिला की हत्या, इनलोगों ने घर घुसकर मारी गोली; पति दिल्ली में नौकरी करता है

Wed, 12 Feb 2025 10:37 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा Published by: आदित्य आनंद Updated Wed, 12 Feb 2025 10:37 AM IST
सार

Nalanda News: सदर एसडीपीओ टू संजय कुमार जायसवाल ने बताया कि रात्रि करीब 1:30 बजे नूरसराय थाना पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि मेयार गांव में एक महिला की गोली मार हत्या कर दी गई है।

विज्ञापन
Bihar News: Woman murdered in Nalanda, these people entered the house and shot her; Husband works in Delhi
घटना के बाद लगी भीड़। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नालंदा में महिला की गोलीमार हत्या कर दी गई। घटना नूरसराय थाना क्षेत्र अंतर्गत मेंयार गांव की है। अपराधियों मंगलवार मध्य रात्रि घर घुसकर महिला को गोली मार दी। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। इधर, सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई। मृत महिला की पहचान मेयार गांव निवासी भूषण यादव की पत्नी अनीता देवी (35) के रूप में की गई। 

विज्ञापन


गोली छाती के दाहिने तरफ लगी
मृत महिला की बहन की बेटी ने बताया कि मंगलवार मध्य रात में मौसरे भाई से फोन पर सूचना मिली की मौसी की गोली मार हत्या कर दी गई है। इसके बाद आननफानन में सुबह गांव पहुंचे। जहां पुलिस पहले से मौजूद थी। इसके बाद शव के पोस्टमार्टम को लेकर बिहार शरीफ सदर अस्पताल पहुंचे। गोली छाती के दाहिने तरफ लगी है। इधर, ग्रामीणों का कहना है कि भूषण यादव दिल्ली में नौकरी करता है। यहां पर अनीता देवी अपने 13 साल के बेटे के साथ रहती थी। आशंका है कि किसी जान पहचान के युवक ने ही अपने सहयोगियों के साथ मिलकर अनिता देवी की हत्या की है। 
विज्ञापन


हत्यारों की तलाश में छापेमारी चल रही
इस मामले में सदर एसडीपीओ टू संजय कुमार जायसवाल ने बताया कि रात्रि करीब 1:30 बजे नूरसराय थाना पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि मेयार गांव में एक महिला की गोली मार हत्या कर दी गई है। घटनास्थल पर पहुंचकर पुलिस के द्वारा शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु बिहार शरीफ सदर अस्पताल भेज दिया गया है। वहीं एफएसएल की टीम द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण किया गया है। फिलहाल पुलिस सभी बिंदुओ पर जांच पड़ताल कर रही है। हत्यारों की तलाश में छापेमारी चल रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed