फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News: Woman murdered in Nalanda, criminals killed her by slitting her throat. Bihar crime news in hindi

Bihar News : इस कॉलेज के प्रिंसिपल की मां का मर्डर; घर में सो रही थीं, अपराधियों ने गला रेतकर मार डाला

Sat, 02 Dec 2023 12:00 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा Published by: आदित्य आनंद Updated Sat, 02 Dec 2023 12:00 PM IST
सार

पड़ोसी जब सुबह अपने-अपने कामों को लेकर घरों से निकले तो घर के आगे बुजुर्ग महिला का खून से लथपथ शव देखा। इसके बाद घटना की जानकारी स्थानीय पुलिस और परिजनों को दी गई। 

विज्ञापन
Bihar News: Woman murdered in Nalanda, criminals killed her by slitting her throat. Bihar crime news in hindi
घटना के बाद जांच में जुटी पुलिस। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नालंदा में महिला की हत्या कर दी गई। वह अपने घर के दरवाजे पर सो रही थीं। अचानक अपराधी आए और गला रेतकर हत्या कर दी। घटना बेन थाना क्षेत्र के भगवानपुर गांव की है। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। आसपास के लोगों की भीड़ लग गई। इधर, सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन में जुट गई। पुलिस डॉग स्क्वायड की मदद मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन


मृतका की पहचान भगवानपुर गांव निवासी स्व. रामचन्द्र प्रसाद की पत्नी फूल कुमारी (83) के रूप में की गई है। मामले में फूल कुमारी के पुत्र अरविंद कुमार सिंह ने बताया कि उन्हें शनिवार की सुबह पड़ोसियों के द्वारा पता चला कि उनकी मां की घर में गला रेत हत्या कर दी गई है। इसके बाद वे गांव पहुंचे। जहां देखा कि कान में सोने बाली और हाथ में पहले हुए सोने के कंगन गायब हैं। घर के अंदर गला रेता हुआ है। दीपावली के बाद से उनकी मां बिहारशरीफ से भगवानपुर गांव आ गई थी और अकेले ही रह रही थी।

विज्ञापन


महाबोधि कॉलेज के प्रिंसिपल के पद पर कार्यरत हैं अरविंद सिंह
बताया गया कि अरविंद प्रसाद सिंह सिलाव प्रखंड के नालंदा स्थित महाबोधि कॉलेज के प्रिंसिपल के पद पर कार्यरत हैं। और बिहार शरीफ में अपने आवास पर रहते हैं। दरअसल, पड़ोसी जब सुबह अपने-अपने कामों को लेकर घरों से निकले तो घर के आगे बुजुर्ग महिला का खून से लथपथ शव देखा। इसके बाद घटना की जानकारी स्थानीय पुलिस और परिजनों को दी गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन


रोज अपने घर के दरवाजे पर ही सोती थीं
वहीं घटना की जानकारी मिलने के उपरांत राजगीर डीएसपी प्रदीप कुमार बेन थाना अध्यक्ष दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की छानबीन में जुट गए। राजगीर डीएसपी प्रदीप कुमार ने बताया कि प्रथम दृष्टिया यह बात सामने आई है कि उनके घर का दरवाजा कभी बंद नहीं होता था और यह घर के बाहर दरवाजे पर ही सोती थीं। मामले की जांच की जा रही है। कुछ लोगों से पूछताछ की जा रही है। डॉग स्क्वायड एवं एफएसएल की टीम को भी बुलाया गया है। मामले की जांच 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed