{"_id":"648ae50235a813c5fb094914","slug":"bihar-news-woman-murdered-due-to-dowry-in-begusarai-2023-06-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News: बेगूसराय में दहेज के चलते महिला की हत्या, एक महीने पहले हुई थी शादी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News: बेगूसराय में दहेज के चलते महिला की हत्या, एक महीने पहले हुई थी शादी
Thu, 15 Jun 2023 03:46 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय
Published by: अरविंद कुमार
Updated Thu, 15 Jun 2023 03:46 PM IST
सार
बिहार के बेगूसराय जिले में दहेज के चलते एक महिला की हत्या कर दी गई। हत्या के बाद ससुराल वाले घर छोड़कर फरार हो गए। बताया जा रहा है कि महिला की शादी हुए ठीक 40 दिन ही हुए थे।
विज्ञापन
मृतक महिला और उसका पति
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बेगूसराय जिले की एक बेटी एक बार फिर दहेज दानवों के चंगुल में फंसकर मौत के आगोश में चली गई। खास बात यह है कि हत्या के बाद ससुराल वाले मौके से फरार हो गए। पूरा मामला विभूतिपुर थाना क्षेत्र के जियानतपुर गांव का है।
विज्ञापन
बता दें कि अभी तक मृतका के हाथ की मेहंदी भी नहीं छूटी थी कि दहेज के दानवों ने उसकी हत्या कर जीवन लीला ही समाप्त कर दी। मृतका की पहचान बेगूसराय जिले के नगर थाना क्षेत्र स्थित झोपड़ पट्टी निवासी छब्बू सदा की पुत्री मनीषा के रूप में की गई है। मौत के बाद परिजन शव को बेगूसराय ले आए और नेशनल हाइवे-31 को जाम कर दिया। साथ ही जमकर हंगामा करने लगे।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि 40 दिन पहले ही मनीषा की शादी समस्तीपुर जिले के विभूतिपुर थाना क्षेत्र के जियानतपुर निवासी रामानंद सदा से हुई थी। शादी के अगले दिन से ही ससुराल वालों के द्वारा मनीषा के परिजनों से एक लाख रुपये की मांग की जा रही थी और नहीं देने पर मनीषा के हत्या की धमकी दी जा रही थी। परिजनों के अनुसार, शादी के वक्त उन्होंने उपहार स्वरूप अपनी औकात के हिसाब से सामान भी मनीषा के ससुराल वालों को दिया था। बावजूद इसके बुधवार रात ही मनीषा के ससुराल वालों ने फांसी लगाकर उसकी हत्या कर दी और शव को छोड़कर फरार हो गए।
विज्ञापन
बाद में स्थानीय लोगों के द्वारा मनीषा के मायके वालों को इस घटना से अवगत कराया गया। उसके बाद मनीषा के मायके वाले जियानतपुर पहुंचे और मनीषा के शव को लेकर बेगूसराय वापस चले आए और लोहिया नगर गुमती के समीप नेशनल हाइवे-31 को जाम कर जमकर हंगामा किया। बाद में स्थानीय पुलिस ने किसी तरह लोगों को समझा-बुझाकर जाम को खाली करवाया। मनीषा के परिजनों की मांग है कि जल्द से जल्द आरोपी की गिरफ्तारी सहित कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाए।